विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साली से करता है अश्‍लील हरकतें, परेशान पति ने पुलिस में दी श्‍ािकायत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 06 Jul 2017 02:35 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jul 2017 02:52 PM (IST)

पटियाला की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका पति उसकी बहन से अश्‍लील हरकतें करता है। ...और पढ़ें

साली से करता है अश्‍लील हरकतें, परेशान पति ने पुलिस में दी श्‍ािकायत
साली से करता है अश्‍लील हरकतें, परेशान पति ने पुलिस में दी श्‍ािकायत

जेएनएन, पटियाला। एक व्‍यक्ति अपनी साली से छेड़छाड़ और अश्‍लील हरकतें करता था। इससे उसकी पत्‍नी परेशान रहती थी और उसे ऐसा करने से मना करती थी। पत्‍नी के विरोध करने पर वह उससे मारपीट करता था। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो पत्‍नी ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पटियाला के त्रिपड़ी क्षेत्र की एक महिला ने महिला पुलिस थाने में पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका पति उसकी छोटी बहन के साथ अक्‍सर अश्‍लील हरकतें करता है। इससे उसकी बहन बेहद परेशान रहती है। उसने पति को इससे कई बार मना किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

यह भी पढ़ें: झांसा दे बड़ी बहन को कमरे में ले गया तांत्रिक, छोटी ने झांककर देखा तो उड़े होश

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पति की हरकतें बंद नहीं हुई औ वह उसकी बहन के साथ अश्लील हरकतें करता रहा तो उसने इसका विराेध किया। इसके बावजूद वह नहीं माना आैर विरोध करने पर उससे मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरोपी समाना के घडामा पत्ती निवासी अश्विनी रहेजा के खिलाफ मामला दर्ज कर‍ लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: दुष्‍कर्म के केस में जेल से छूटकर आया पति, फिर भाइयों संग किया पत्नी से गैंगरेप