विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झांसा दे बड़ी बहन को कमरे में ले गया तांत्रिक, छोटी ने झांककर देखा तो उड़े होश

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 29 Jun 2017 12:19 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jun 2017 08:40 AM (IST)

लुधियाना में एक तांत्रिक ने बच्‍चे के इलाज का झांसा देकर उसकी बहन से दुष्‍कर्म किया। वह बहाने से लड़की ...और पढ़ें

झांसा दे बड़ी बहन को कमरे में ले गया तांत्रिक, छोटी ने झांककर देखा तो उड़े होश
झांसा दे बड़ी बहन को कमरे में ले गया तांत्रिक, छोटी ने झांककर देखा तो उड़े होश

जेएनएन, लुधियाना। शहर के हरबंसपुरा में एक तांत्रिक के यहां काम करने वाले व्‍यक्ति ने भाई की बीमारी का इलाज करने के बहाने 17 साल की लड़की से दुष्‍कर्म किया। उसने पूरे परिवार को बुलाकर उन्‍हें झांसा दे उपाय के बहाने दूर भेज दिया और लड़की को एक कमरे में ले गया। वहां उसे बेहोश कर वह उससे दुष्‍कर्म करने लगा। इसी दौरान लड़की की छोटी बहन ने कमरे में झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए और उसने शोर मचा दिया। 

आरोपी का नाम पूर्णमल (35) है। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की अौर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना डिविजन नंबर 3 प्रभारी संजीव कपूर ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की 17 साल और 14 साल की दो बेटियां हैं। उसका 11 साल का एक बेटा है आैर वह शारीरिक रूप से स्‍वस्‍थ नहीं है।

यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में दो युवकों के साथ थी युवती, पुलिस छापे में खुला बड़ा सैक्‍स रैकेट

लड़के के पिता को किसी ने बताया हरबंसपुरा में मियां पाशा के पास चला जाए, वह उसके बेटे को ठीक कर देगा। इसके बाद वह बेटे को लेकर वहां पहुंचा। वहां पता चला कि मियां पाशा बाहर गया है। वहां मियां पाशा के यहां काम करने वाला पूर्णमल मिला। पूर्णमल ने खुद को भी तंत्र-मंत्र में माहिर बताया और उसे झांसे में ले लिया।

बच्‍चे के पिता के अनुसार, पूर्णमल ने कहा कि उसका बेटा ठीक हो जाएगा, लेकिन 1500 रुपये लगेंगे और पूरे परिवार को उसके पास आना होगा। इसके बाद वह बुधवार दोपहर वह दोनों बेटियां, बेटे और पत्नी को साथ लेकर पूर्णमल के पास पहुंच गया। वहां आरोपी ने पैसे ले लिया और पति, पत्नी और उसके बेटे को धागा देकर उपाय करने के लिए कहीं दूर भेज दिया।

यह भी पढ़ें: कोख में आ गई बेटी तो कराया गर्भपात, पत्नी की मौत हुई तो शव फ्रिज में छिपाया

उसने उसकी दोनों बेटियों के हाथ में दाल देकर अपने पास ही बैठा लिया। कुछ देर बाद आरोपी बड़ी बेटी को अंदर कमरे में ले गया और उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। काफी देर तक जब बड़ी बहन बाहर नहीं आई तो छोटी उसे देखने के लिए गई। उसने अंदर झांसा तो देखा के पूर्णमल उससे दुष्कर्म कर रहा था। इस पर लड़की शोर मचाने लगी। पूर्णमल वहां से भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पीटते हुए उसे थाने ले गए।

यह भी पढ़ें: महिला कैदी बोली, जेल सुपरिंटेंडेंट ने कार्यालय में बुलाया और करने लगा छेड़छाड़

नाबालिग से दुराचार, मामला दर्ज

एक अन्‍य घटना में शहर के डाबा के गोबिंद नगर इलाके में एक युवक ने नाबालिग को दुष्कर्म का शिकार बना दिया। पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को इस बारे में बताया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी आकाश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि सोमवार देर शाम वह बाजार कुछ सामान लेने गई थी। रास्ते में उसे उक्त आरोपी मिला। आरोपी उसे घूमने चलने के लिए कहने लगा। मना करने पर जबरदस्ती उसे अपने साथ किसी सुनसान जगह पर ले गया। वहां जाकर आरोपी ने उस से दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: जूस पिलाने के बहाने बच्ची को ले गया, फिर पार्क में करने लगा गंदी हरकतें