महिला कैदी बोली, जेल सुपरिंटेंडेंट ने कार्यालय में बुलाया और करने लगा छेड़छाड़
एक विचाराधीन महिला कैदी ने जेल सुपरिंटेंडेंट पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला हत्या के केस के आरोप में उक्त जेल में बंद है।
जेएनएन, नाभा [पटियाला]। नाभा की नई जिला जेल के सुपरिंटेंडेंट पर एक विचाराधीन महिला कैदी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला हत्या के केस के आरोप में उक्त जेल में बंद है। विचाराधीन महिला कैदी ने आरोप लगाया है कि गत शनिवार को जेल के सुपरिंटेंडेंट करणजीत सिंह संधू ने उसे अपने कार्यालय में बुलाकर उससे छेड़छाड़ की। मामले की जानकारी पीड़िता ने एडीजीपी जेल को फोन पर दी।
सूत्रों के अनुसार इस मामले की जांच को जेल के आइजी रूप कुमार को सौंप दी गई है। आइजी ने कहा कि मामले की जांच जेल डीआइजी को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: जीजा नाबालिग साली को बहाने से ले गया हैदराबाद, बनाया दुष्कर्म का शिकार
जेल सुपरिंटेंडेंट ने आरोपों को नकारा
जेल सुपरिंटेंडेंट करणजीत सिंह संधू ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि महिला के आरोप झूठे व बेबुनियाद हैं। शनिवार को विचाराधीन कैदी महिला उनके कार्यालय में केवल यह कहने आई थी उसकी बुजुर्ग मां मुलाकात करने की अनुमति मांग रही है।
इस पर उन्होंने हामी भर दी, उसके बाद वह रविवार को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने अमृतसर चले गए। सोमवार को वापस आए तो उन्हें इस मामले के बारे में पता चला। जेल में बने उनके कार्यालय के बाहर जेल कर्मी खड़े रहते हैं। यदि ऐसी कोई बात होती तो वह शोर मचा सकती थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।