विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी को घूर रहे थे युवक, पिता ने रोका तो कर दी पिटाई

By Ankit KumarEdited By:
Published: Sun, 11 Jun 2017 02:00 PM (IST)

रात में बेटी को घूर रहे युवकों को रोकना पिता को काफी महंगा पड़ गया। युवकों ने लड़की के पिता को बुरी तरह से पीट दिया।

बेटी को घूर रहे थे युवक, पिता ने रोका तो कर दी पिटाई
बेटी को घूर रहे थे युवक, पिता ने रोका तो कर दी पिटाई

जेएनएन, जालंधर। जंडूसिंघा में शनिवार रात बेटी को घूर रहे युवकों को रोकना पिता को काफी महंगा पड़ गया। युवकों ने लड़की के पिता को बुरी तरह से पीट दिया।

बताया जा रहा है कि पिता को पिटता देख बेटी बचाने आई तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। सिविल अस्पताल पहुंची पीड़िता ने बताया कि उनके पिता मोहनलाल घर के कुछ दूरी पर खड़े थे। इस दौरान कुछ युवक उसे घूरने लगे।

उसके पिता ने पास आकर युवकों को रोका तो युवक गुस्से में आ गए और ईंटें बरसाने लगे। वह छुड़ाने गई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना की सूचना थाना मकसूदां की पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: बहू ने सास के अवैध संबंध का विरोध किया तो परिवार ने उसे मार डाला