विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहू ने सास के अवैध संबंध का विरोध किया तो परिवार ने उसे मार डाला

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 11 Jun 2017 10:57 AM (IST)

पंजाब के श्री मुक्‍तसर साहिब जिले के एक गांव में बहू ने सास के अवैध संबंध का विराेध किया तो ...और पढ़ें

बहू ने सास के अवैध संबंध का विरोध किया तो परिवार ने उसे मार डाला
बहू ने सास के अवैध संबंध का विरोध किया तो परिवार ने उसे मार डाला

जेएनएन, बरीवाला (श्री मुक्तसर साहिब)। जिले के गांव चक गांधा सिंह वाला में बहू ने अपनी सास के अवैध संबंध पर सवाल उठाए तो ससुर ने परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के साथ मिलकर उसकी हत्‍या कर दी। इसके बाद परिवार के सदस्‍य फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना बरीवाला पुलिस को दिए बयान में मृतका रिपनदीप कौर उर्फ सुखप्रीत कौर के पिता मत्‍ता निवासी मक्खन सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी गांव चक गांधा सिंह वाला में शादी की थी। उसकी बेटी के चाचा ससुर की पत्नी की पिछले दिनों मौत हो गई थी। इसके बाद चाचा ससुर ने सुखप्रीत की सास के साथ अवैध संबंध स्थापित कर लिए थे।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म कर युवती की अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करता रहा युवक

मक्खन सिंह ने बताया कि इस बारे में सुखप्रीत को चला तो वह अक्सर सास को ऐसा करने से रोकने लगी और वह इसका विरोध करने लगी। इस पर सास और बहू में झगड़ा होने लगा। इससे घर में क्लेश होता रहता था। इसे लेकर कई बार हाथापाई भी हुई थी। सास उस पर तरह-तरह के आराेप लगाने लगी।

मक्‍खन सिंह के अनुसार, सुखप्रीत का ससुर अक्सर उसे ही लड़ाई का कारण मानता था आैर सास को परेशान करने का आरोप लगाता था। इसी बात को लेकर ए‍क दिन पहले भी झगड़ा हुआ। इसकी जानकारी उसकी बेटी ने उन्हें सुबह दी थी। उसके बाद परिवार वालों ने मिलकर उसकी बेटी की दोपहर को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: नोटबंदी के बाद फर्जी कंपनियाें और फर्जी कारोबार का खुलासा, खेतों के भी दिए पते

थाना बरीवाला के प्रभारी दरबारा सिंह ने बताया कि मक्खन सिंह के बयान पर सुखप्रीत के ससुर, सास, पति और चाचा ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और उन्‍हें शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।