Weather Forecast Chandigarh: कल व परसों बारिश की बारिश की संभावना, तापमान में होगी गिरावट
Weather Forecast Chandigarh वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने लगा है। ऐसे में चंडीगढ़ व इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार व शनिवार को बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा।

जेएनएन, चंडीगढ़। दिसंबर शुरू हुए दस दिन हो गए हैंं, लेकिन अभी तक शहर में कडाके की ठंड पड़नी शुरू नहीं हुई है। चंडीगढ़ का अधिकतर तापमान भी 25 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। वहीं, मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ के मौसम में आने वाले दिनों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : SFJ का प्रमुख आतंकी पन्नू रेफरेंडम 2020 के जरिये पंजाब में बढ़ा रहा था आतंकी गतिविधियां
चंडीगढ़ में शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही शहर के तापमान में भी बुधवार के तापमान के मुकाबले पांच से छह डिग्री गिरावट देखने को मिल सकती है। सुरेंद्रपाल ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब में बारिश देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें : हरियाणा में निजी क्षेत्र में 75% आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका हाई कोर्ट में खारिज
गत दिवस शहर में सुबह से ही धूप निकली रही। तेज धूप का आनंद लोग शहर के सुखना लेक और पार्कों पर घूम कर लेते हुए दिखाई दिए। वहीं शहर में बाजारों की रौनकें भी बढ़ी हुई दिखाई दी। शहर की सड़कों पर भी गाड़ियां ज्यादा होने की वजह जाम की स्थिति देखने को मिली। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान जहां शिमला के तापमान के करीब रहा वहीं जम्मू से कम रहा। शहर का न्यूनतम तापमान जहां 10.8 डिग्री दर्ज किया गया वहीं शिमला का 10.4 और जम्मू का 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाम होते ही शहर में ठंड महसूस की गई।
यह भी पढ़ें : लुधियाना में फर्जी नंबर प्लेट लगी कार में घूम रहा था निलंबित बैंक अफसर, ऐसे आया पकड़ में
आने वाले दिनों में चंडीगढ़ का मौसम
- वीरवार को शहर में धूप निकली रहेगी। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
- शुक्रवार और शनिवार को शहर में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमन 20 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का आसार है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।