राखी सावंत की गिरफ्तारी की खबर, पंजाब पुलिस के इन्कार से गहराया सस्पेंस
फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत को पंजाब पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तार करने की सूचना है। दूसरी ओर, पंजाब पुलिस के अधिकारी गिरफ्तारी से इन्कार कर रहे हैं। देर रात तक सस्पेंस रही।
जेएनएन, चंडीगढ़। बॉलीवुड अभिनेत्री और आइटम डांसर राखी सावंत को पंजाब पुलिस द्वारा मंगलवार को मुंबई में गिरफ्तार कर लिए जाने की सूचना है। लुधियाना की एक अदालत ने महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट किया था। लुधियाना पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करने दो दिन पहले गई थी। दूसरी ओर, पंजाब पुलिस अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है। लुधियाना पुलिस के आला अधिकारी गिरफ्तारी से इन्कार कर रहे हैं। इससे पूरे मामले में देर रात तक सस्पेंस की स्थिति रही।
सीपी ने कहा- कोई गिरफ्तारी नहीं हुई,पुलिस टीम वापस आ रही है
दूसरी ओर, लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुंवर प्रताप सिंह ने कहा है कि राखी सावंत काे गिरफ्तार को पंजाब पुलिस की टीम ने नहीं गिरफ्तार नहीं किया है। इस तरह की खबरें सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की टीम राखी सावंत को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई गई थी, लेकिन बताए गए अड्रेस पर वह नहीं मिलीं। इसके बाद वहां गई लुधियाना पुलिस की टीम मुंबई पुलिस से औपचारिकता के बाद वापस लौट रही है।
इससे पहले, लुधियाना के एसीपी सचिन गुप्ता ने भी राखी सांवत को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने से इन्कार किया था। एसीपी सचिन गुप्ता का कहा कि लुधियाना पुलिस की टीम ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। जो टीम मुंबई गई थी वह खाली हाथ वापस लौट रही है और अभी रास्ते में है।
राखी बोली, खुद पुलिस के समक्ष सरेंडर किया
दूसरी ओर, एक समाचार चैनल के अनुसार राखी सावंत ने कहा है कि उन्होंने खुद ही पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वह खुद मामले को निपटारा चाहती हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा वाल्मीकि समुदाय से माफी मांगे जाने की बात भी कही जा रही है।
दो दिन पहले मुंबई गई थी पंजाब पुलिस की टीम
पहले बताया गया था कि पुलिस टीम को राखी सावंत का पता गलत होने के कारण निराश हाथ लगी थी, लेकिन बाद में उनका सही एड्रेस पता कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम उनको लेकर लुधियाना आ रही है। उनको 10 अप्रैल को महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अदालत में पेश करने के लिए वारंट जारी किया गया था। पंजाब पुलिस की टीम रविवार को राखी सांवत की गिरफ्तारी के लिए गई थी।
उल्लेखनीय है कि लुधियाना के वकील नरिंदर आदिया ने स्थानीय अदालत में राखी सावंत के खिलाफ भादसं की धारा 295 ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने भगवान वाल्मीकि के बारे में आपत्तिजनक बयान देकर धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने का आराेप लगाया है।
यह भी पढ़ें: आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राखी सावंत की गिरफ्तारी को पुलिस टीम गई मुंबई
उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि दलित समाज से संबंध रखते हैं। उनकी आस्था भगवान वाल्मीकि जी में है। उनके मुताबिक पिछले साल 9 जुलाई को जब वह अपने घर में टीवी देख रहे थे तो फिल्म अभिनेत्री राखी सांवत को भगवान वाल्मीकि जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते देखा। राखी सांवत ने सोशल मीडिया पर भी भगवान वाल्मीकि जी को लेकर टिप्पणी करती हुई वीडियो अपलोड की थी।
नरिंदर आदिया के अनुसार, इसके बाद उन्होंने सरकार से भी राखी सावंत के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने अदालत में अपनी व अन्य दो गवाहों की गवाही भी कलमबद्ध करवाई थी, जिसके बाद अदालत ने तमाम बातों को ध्यान रखते हुए राखी सावंत को अदालत में तलब किया था।
यह भी पढ़ें: पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता की जमीन पर अफीम की खेती, BSF ने पकड़ा
न्यायधीश सुमित सभ्रवाल की अदालत ने अभिनेत्री राखी सावंत के पुन: पिछले साल 25 अक्टूबर को अदालत में पेश हाेने के लिए जमानती वारंट जारी किए थे। इस तारीख पर वारंट तामील नहीं हो पाया था। मामले की अगली सुनवाई अब 10 अप्रैल को होने वाली है। इसके लिए राखी सावंत के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वररंट जारी किए। इसके बाद सलेम टाबरी थाना की पुलिस टीम मुंबई गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।