Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राखी सावंत की गिरफ्तारी को पुलिस टीम गई मुंबई

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Mon, 03 Apr 2017 07:41 PM (IST)

    लुधियाना की अदालत ने महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अभिनेत्री राखी सावंत का गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। राखी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रवाना हो गई है।

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राखी सावंत की गिरफ्तारी को पुलिस टीम गई मुंबई

    जेएनएन, लुधियाना। जिला अदालत ने महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिपपणी करने के मामले में अभिनेत्री राखी सावंत का गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। राखी की गिरफ्तारी के लिए लुधियाना पुलिस का दो-सदस्यीय दल मुंबई चला गया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोप है कि राखी सावंत ने पिछले वर्ष एक निजी टेलीविजन चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद वाल्मीकि समुदाय के लोग भड़क गए थे। उनका कहना था कि इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। 

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक लुधियाना पुलिस का दो-सदस्यीय दल गिरफ्तारी वारंट के साथ मुंबई रवाना हो गया है। बता दें, अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद राखी अदालत में पेश नहीं हो रही थी।

    यह भी पढ़ें: इंडियन आइडल में पंजाब के खुदाबख्श रहे रनरअप