Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवंत को पंजाब आप का कन्‍वीनर बनाने का विरोध, कई NRI आए सामने

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sun, 07 May 2017 11:30 AM (IST)

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की कलह शांत हाेती नहीं दिख रही है। अब सांसद भगवंत मान के खिलाफ विदेश में रह रहे कई आप समर्थक एनआरआइ ने मोर्चा खोल दिया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    भगवंत को पंजाब आप का कन्‍वीनर बनाने का विरोध, कई NRI आए सामने

    जेएनएन, चंडीगढ़। आम आदमी से जुड़े विदेश में रह रहे भारतीयों (एनआरअाइ) ने पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर मांग की है कि भगवंत मान को पंजाब की कमान न सौंपी जाए। एनआरआइज ने यह पत्र दिल्ली में 8 मई को होने वाली पार्टी के पंजाब मामलों की बैठक को लेकर लिखा है। दर्जनों एनआरआइज द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि भगवंत मान को पार्टी का पंजाब का कन्‍वीनर बनाए गया ताे पार्टी का बंटाधार हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केजरीवाल को पत्र लिखा, कहा- मान को कन्‍वीनर बनाने से पार्टी का होगा बंटाधार

    केजरीवाल ने 8 मई को दिल्ली में  पंजाब के सभी विधायकों व बड़े पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। उम्मीद की जा रही है कि विधानसभा चुनाव के बाद होने वाली इस पहली बैठक में केजरीवाल संगठन में बड़ा फेरबदल करेंगे। पंजाब में आप के कन्‍वीनर व पंजाब प्रभारी के पदों को लेकर पंजाब के नेताओं में खासी खींचतान चल रही है।

    यह भी पढ़ें: हिप्र के IAS-IPS दंपती ने शहीद परमजीत की बेटी को लिया गोद

    इसी बीच, एनआरआईज द्वारा केजरीवाल को लिखे गए पत्र ने पार्टी की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। बताया जाता है कि भगवंत मान भी कन्‍वीनर पद की दौड़ में शामिल हैं। इसके अलावा बीते दिनों संजय सिंह व दुर्गेश पाठक द्वारा दिए गए इस्तीफे के बाद उनके भी पद खाली हैं। इन पदों पर भी केजरीवाल नियुक्ति को कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: पत्नी के गर्भवती होने पर पति करता रहा नाबालिग मेड से दुष्कर्म, मिली सजा

    बताया जाता है कि एनआरआईज ने पत्र में लिखा है कि मान ने विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार कम, अपना ज्यादा किया है। उनकी नजरें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर लगी थीं। मान पर आरोप लगाया गया है कि विदेश में मान ने अपने स्तर से एनआरआइ विंग बना रखे हैं।

    कहा, शराब की आदत से हो रही बदनामी

    बताया जाता है कि पत्र में मान की शराब पीने की आदत की वजह से पार्टी की हो रही बदनामी को लेकर भी केजरीवाल को सजग किया गया है। साथ ही कहा गया है कि पार्टी को गुरदासपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर फोकस करना चाहिए। मान को उनके हलके की जिम्मेवारी दी जाए जहां से वह सांसद हैं। एनआरआइज ने यह भी कहा है कि पंजाब के मामलों को लेकर होने वाली बैठकें भी पंजाब में ही होनी चाहिए। पत्र लिखने वालों में अमेरिका से सतबीर बराड़, अमृतपाल ढिल्लन, मनजिंदर संधू, न्यू जर्सी से बलजिंदर सिंह सहित अन्य देशों के कई एनआरआइ शामिल हैं।

    आप के संगठन में बदलाव जरूरी : खैहरा

    दूसरी आेर, आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा है कि पार्टी को पंजाब में पारंपरिक पार्टियों की तरह संगठन में बदलाव करना चाहिए। कन्‍वीनर व प्रभारी की बजाय प्रधान व उप प्रधान तथा महासचिव जैसे पद बनाने चाहिए।

    उन्होंने कहा कि 8 मई को दिल्ली में केजरीवाल के निवास पर होने वाली बैठक में वह भी शामिल होंगे और अपने सुझाव देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें अगर पार्टी प्रधान बनाती है तो वह पार्टी के फैसले का स्वागत करेंगे। भगवंत मान को प्रधान बनाए जाने के मुद्दे पर कहा कि पार्टी की जो मर्जी होगी वह मंजूर होगी, लेकिन पार्टी के पंजाब से संबंधित फैसले पंजाब में ही वालंटियर्स द्वारा किए जाने चाहिए। दिल्ली में बैठकर पंजाब के फैसले लेना गलत है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब की लीडरशिप को संगठन में फेरबदल करने से लेकर तमाम अन्य मामलों में फैसले लेने के अधिकार पार्टी को पंजाब के नेताओं को देने होंगे। अभी लोकसभा उपचुनाव सहित निगमों तथा पंचायतों के चुनाव होने हैं। उसके मद्देनजर यह जरूरी है।