विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रशांत किशोर पर कैप्टन का बड़ा बयान, बोले- PK ने कहा, उनकी मदद करने में खुशी होगी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 05 Jun 2020 06:56 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 08:06 PM (IST)

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर ने उनकी अपील पर सकारात्मक रुख अपनाया है। कहा है कि पंजाब आकर उनकी मदद करने में उन्हें खुशी होगी।

प्रशांत किशोर पर कैप्टन का बड़ा बयान, बोले- PK ने कहा, उनकी मदद करने में खुशी होगी
प्रशांत किशोर पर कैप्टन का बड़ा बयान, बोले- PK ने कहा, उनकी मदद करने में खुशी होगी

जेएनएन, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि वह 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे, लेकिन चुनाव का नेतृत्व कौन करेगा इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्षा करेंगी। 2022 के पंजाब विधानसभा में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) की सेवाएं लेने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि प्रशांत किशोर ने उनकी अपील के प्रति सकारात्मक रुख अपनाया है। किशोर ने कहा कि पंजाब आकर मदद उनकी मदद करने में उन्हें खुशी होगी।

वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि उन्होंने प्रशांत किशोर के मामले पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ चर्चा की थी। जिन्होंने फ़ैसला उन पर छोड़ दिया। कैप्टन कहा कि उन्होंनेे इस संबंध में अपनी पार्टी के विधायकों को भी विश्वास में लिया है। 80 में से 55 विधायक प्रशांत किशोर के मुहिम संभालने के पक्ष में हैं। 

एक सवाल के जवाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब कांग्रेस को सहयोग करनेे के लिए अपनी रज़ामंदी ज़ाहिर करते हुए किशोर ने इस बात से इन्कार किया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में नवजोत सिद्धू या आम आदमी पार्टी (आप) के साथ किसी तरह की बातचीत चल रही है। कांग्रेस लीडरशिप के साथ सिद्धू के मेलमिलाप केे संबंध में कैप्टन ने कहा कि नवजोत सिद्धू कांग्रेस पार्टी का हिस्सा हैंं, इसलिए वह हाईकमान के संपर्क में हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू या किसी भी कांग्रेस सदस्य को किसी भी मुद्दे के साथ बात करनी तो वह उनसे कर सकता है। बेअदबी के मामले पर सिद्धू की नुक्ताचीनी वाली टिप्पणियों का ज़िक्र करते मुख्यमंत्री ने कहा कि बरगाड़ी और अन्य बेदअबी मामलों की जांच जारी है, परंतुु हम निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना लोगों को सलाखें पीछे नहीं डाल सकते।

यह भी पढ़ें: Unlock-1: हरियाणा में बस सेवा शुरू, यात्री न होने से कई रूटों पर नहीं घूमा बसों का पहिया

यह भी पढ़ें: धान बीज घोटाले में एक और गिरफ्तारी, एग्री सीड्स का मालिक लखविंदर ढिल्लों काबू 

यह भी पढ़ें: पंजाब में 2200 स्कूलों को बड़ी राहत, 31 दिसंबर तक पूरी करनी होंगी निर्धारित शर्तें