Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घरवालों से झूठ बोल दोस्‍त के बर्थडे पार्टी में गई छात्रा, सोचा न था ऐसा होगा अंजाम

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Thu, 25 Aug 2016 10:19 PM (IST)

    घर से स्कूल गई छात्रा को दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाना महंगा पड़ा। वहां दोस्त दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

    जेएनएन, बठिंडा। नौवीं की एक छात्रा ने अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घरवालाें से झूठ बोला। वह स्कूल का बहाना बनाकर इस पार्टी में शामिल होने चली गई, लेकिन उसको इसका जो अंजाम भुगतना पड़ा उसके बारे में उसने सोचा नहीं था।14 साल की इस लड़की को दोस्त एक कार में ले गए और फिर तीन युवकों ने उससे गैंगरेप किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौड़ मंडी निवासी पीडि़ता के मुताबिक वह नौंवी कक्षा में पढ़ती है। उसके मुताबिक बीए में पढऩे वाले रामनगर निवासी निर्मल सिंह ने उसे दोस्ती का ऑफर दिया। वह उसे ठुकरा नहीं पाई। दोनों आपस में बात करने लगे। इसी बीच, निर्मल सिंह ने कहा कि उसका 19 अगस्त को उसका जन्मदिन है। वह अपने सभी दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी करने जा रहा है।

    पढ़ें : फेसबुक फ्रेंड पहुंच गया लड़की के घर और फिर बना दिया हवस का शिकार

    निर्मल सिंह ने कहा कि उसकी जन्मदिन की पार्टी में उसके साथ कालेज में पढऩे वाली अन्य लड़कियां भी आएंगी। लड़की निर्मल की बातों में आ गई। 19 अगस्त को सुबह वह घर से तो स्कूल के लिए निकली, लेकिन रास्त में वह स्कूल जाने के बजाय निर्मल सिंह के साथ उसकी कार में बैठकर उसके जन्मदिन पार्टी में शामिल होने चली गई।

    पढ़ें : पति की डिमांड पूरी नहीं की तो बनाने लगा पत्नी से अप्राकृतिक यौन संबंध

    निर्मल सिंह उसे अपने खेतों की मोटर पर ले गया। वहां पर निर्मल सिंह के दो दोस्त सेवक सिंह और अवतार सिंह पहले से मौजूद थे। लड़की ने पूछा कि यहां तो सुनसान है। पार्टी कहां पर है। इस पर निर्मल ने कहा कि पार्टी यहीं होनी है। उसके अन्य साथी व महिला मित्र भी जल्द पहुंचने वाले हैैं।

    पढ़ें : नाबालिगा का अपहरण कर ले गए होटल और फिर किया गैैंगरेप

    कुछ देर तक तो उसे लगा कि शायद कोई आ रहा होगा, लेकिन इसी बीच अचानक निर्मल सिंह उससे छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद उसके दोस्त भी उससे छेड़छाड़ करने लगे। उसने विरोध किया तो उसके दोस्तों ने उसे पकड़ लिया और उसे एक रूमाल सुंघा दिया। इसके बाद वह धीरे-धीरे बेसुध होने लगी।

    पढ़ें : तंत्र के जाल में फंसी युवती, दुष्कर्म के बाद अनजान युवकों से करवाते थे अश्लील बातें

    बेसुधी की ही अवस्था में युवक उससे छेड़छाड़ करते रहे। इसी दौरान सबसे ने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया। वह सबकुछ जानते समझते हुए विरोध नहीं पा रही थी। वह अर्धबेहोशी की हालत में थी। दुष्कर्म के बाद तीनों उसे उसके स्कूल के रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।

    पढ़ें : बेटी के कमरे से आ रही थीं आवाजें, दरवाजा खुलवाया तो नजारा देख रह गए दंग

    मामले की जांच अधिकारी सब इंस्पैक्टर जसविंदर कौर ने बताया कि पीडि़त लड़की की शिकायत पर निर्मल सिंह व उसके दो अन्य दोस्तों सेवक सिंह व अवतार सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। सिविल अस्पताल में लड़की का मेडिकल करवाया गया है। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टी हुई है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

    पढ़ें : तांत्रिक महिला को वशीभूत कर कई दिन तक लूटता रहा अस्मत