Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तंत्र-मंत्र के जाल में फंसी युवती, डेरे में महिला तांत्रिक करवाती थी दुष्कर्म

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Fri, 26 Aug 2016 09:36 AM (IST)

    झाड़फूंक के चक्कर में एक युवती का जीवन बर्बाद हो गया। महिला से डेरे में चार साल तक दुष्कर्म होता रहा। विरोध करने पर परिवार को मार देने की धमकियां मिलती थीं।

    जेएनएन, पटियाला। तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के चक्कर मेें गांव काहनगढ़ की एक पढ़ी लिखी युवती का जीवन बर्बाद हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उसकी मां उसे पास के एक डेरे पर महिला तांत्रिक के पास ले गई। उसने उसे झाड़-फूंक के बहाने जाल में फंस लिया अाैर उससे करीब चार साल तक दुष्कर्म करवाती रही। इस दौरान कई लोगों ने उससे उेरे में दुष्कर्म किया। यही नहीं, उससे फोन पर अनजान युवकों से अश्लील बातें करने के लिए भी कहा जाता था। यदि वह मना करती तो उससे मारपीट की जाती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता के मुताबिक गांव में एक महिला का डेरा है। डेरे में महिला पूछताछ का काम करती है और झाड़ा लगाती है। पीड़िता जब एक बार बीमार हुई तो उसकी मां से झाड़ा लगवाने के लिए वहां ले गई। पीड़िता के मुताबिक जब वह अकेले में झाड़ा लगवाने के लिए जाती थी उसे कुछ खिलाकर अश्लील हरकतें की जाती थी। उसे लगा कि यह भी तंत्र से इलाज ठीक करने की विधि होगी, लेकिन धीरे-धीरे हरकतें बढ़ने लगी। उसे डरा धमकाया गया और गलत काम की ओर धकेल दिया गया।

    पढ़ें : बेटी के कमरे से आ रही थी आवाजें, दरवाजा खुलवाया तो देखकर रह गए दंगउसे धमकी दी गई कि अगर उसने अगर

    किसी को बताया तो उसके परिवार के साथ बुरा सलूक किया जाएगा। डरी सहमी लड़की डेरे में जाती रही। उससे वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा जाता था। मजबूर होकर वह दुष्कर्म की शिकार होती रही। वह कई बार इसका विरोध करते, लेकिन वहशी उसकी एक न सुनते। हद तो तब हो गई जब उससे दुष्कर्म के बाद पैसे की डिमांड भी होने लगी। युवती से लगातार लगभग चार साल तक दुष्कर्म होता रहा।

    पढ़ें : फेसबुक फ्रेंड पहुंच गया लड़की के घर और फिर बना दिया हवस का शिकार

    आखिरकार पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता के पिता जब दो बार एसएसपी से मिले उसके बादमहिला थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने अब पातड़ां की नाभा कालोनी के नरवाना राेड क्षेत्र निवासी शमशेर सिंह और कानगढ़ घराचो निवासी बलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    पढ़ें : तांत्रिक महिला को वशीभूत कर कई दिन तक लूटता रहा अस्मत