विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर से चीखती भागी नाैकरानी, कहा- डॉक्‍टर करना चाहता था दुष्‍कर्म

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 14 Dec 2015 10:51 AM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2015 09:52 AM (IST)

डॉक्‍टर के घर में काम करने वाली नौकरानी ने आराेप लगाया कि डॉक्‍टर ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, बठिंडा। डॉक्टर के घर में काम करने वाली नौकरानी ने आराेप लगाया कि डॉक्टर ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा। नौकरानी किसी तरह उसके चंगुल से भागने मे सफल रही। वह घर से भाग कर बाहर आई और शोर मचाया तो काफी संख्या में लोग जुट गए। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए लाेगाें ने हंगामा किया, हालात को संभालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें : शादी से एक दिन पहले दूल्हा पकड़ा गया देह व्यापार के अड्डे पर

यह भी पढ़ें : तीन युवक चार माह तक युवती से करते रहे दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

डाक्टर ने आराेप को बताया गलत, पत्नी ने भी बताया बेगुनाह

घटना शहर के जनता नगर क्षेत्र की है। यहां गली नंबर चार में क्लिनिक चला रहे डॉक्टर रंजीत सिंह के घर में काम करने वाली नौकरानी ने अपनी गली के लोगों को एकत्र कर डाक्टर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। डाक्टर खुद को निर्दोष बता रहा है।

डॉक्टर के घर के बाहर हंगामा मचा रहे लोगों को समझाता पुलिस अधिकारी।

लोगों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करने की जगह नौकरानी को ही थाने में आकर अपने बयान दर्ज कराने को कहा। इससे लोग भड़क गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। क्रुद्ध लोगों ने पत्थरबाजी भी की। डॉक्टर के घर के बाहर करीब ढाई घंटे तक नाराज लोगों का हंगामा चलता रहा। उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंच के बाद नौकरानी का बयान दर्ज किया तो कहीं जाकर लोग शांत हुए।

यह भी पढ़ें : प्रेमिका ने कहा- जहर खा लो, प्रेमी युवक ने दे दी जान

यह भी पढ़ें : सात पुलिसकर्मी 15 मिनट तक करते रहे बुजुर्ग की पिटाई, पसलियां तोड़ीं

जानकारी के अनुसार, जनता नगर में क्लिनिक के पीछे ही डॉक्टर रंजीत सिंह की रिहायश है। नौकरानी उनके घर में काम करती है। रविवार दोपहर दो बजे वह डॉक्टर के घर में साफ-सफाई का काम करने पहुंची। दोपहर ढाई बजे अचानक नौकरानी डॉक्टर के घर से बाहर चीखती हुई भागी व जोर जोर से चीखने लगी कि डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

नौकरानी द्वारा शोर मचाने पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। नौकरानी के परिवार वाले भी पहुंच गए। लोग डॉक्टर के घर व क्लिनिक के बाहर हंगामा करने लगे। लोगों के आक्रोश देखते हुए आरोपी डाक्टर मौका से फरार हो गया। हंगामा देखते हुए किसी ने कैनाल थाने में फोन कर मामले की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों से लोगो ने नौकरानी के बयान दर्ज कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की तो वे टालमटोल करने लगे। लोगों ने दबाव बनाया तो पुलिसकर्मियों ने नौकरानी को थाने में आकर बयान लिखाने की बात कही। इस पर लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। लोगों ने डाक्टर के क्लिनिक व घर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : पूर्व अधिकारी ने महिला के मोबाइल पर भेजा पोर्न वीडियो, कहा-गलती से चला गया

लोग मौके पर ही डॉक्टर पर मामला दर्ज करने की बात पर अड़े रहे। डॉक्टर की पत्नी पति को निर्दोष बताती रही। डॉक्टर की पत्नी ने अपने पति के निर्दोष बताते हुए कहा कि उस समय वह और उसका बेटा घर पर ही थे। लोगों के दवाब में पुलिस प्रभारी ने मौके पर ही नौकरानी के बयान दर्ज किया और मामले में कार्रवाई करने का आश्वासप दिया तो लोग शांत हुए।

आरोपी डॉक्टर रंजीत सिंह से जब उन पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है।