यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तीन युवक चार माह तक युवती से करते रहे दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज
तरनतारन के कस्बा चोहला साहिब में तीन युवकों ने एक 20 साल की युवती को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, तरनतारन। जिले के कस्बा चोहला साहिब में तीन युवकों ने एक 20 साल की युवती को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वे चार महीने तक उसे ब्लैकमेल कर हवस का शिकार बनाते रहे। इस दौरान युवती के गर्भवती हो जाने पर मामला सामने आया। इसके बाद में पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
पढ़ें : चंडीगढ़ में बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से पीटने वाला युवक गिरफ्तार
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करते रहे दुष्कर्म
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पीडि़ता के घर में गांव रानी वल्लाह निवासी अंग्रेज सिंह उर्फ लाली का आना जाना था। चार माह पहले एक दिन लाली उसके घर आया और हथियारोंका डर दिखाकर युवती को ट्यूबवेल पर ले गया। वहां अंग्रेज सिंह, गुरलाल सिंह और हीरा सिंह ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया व मोबाइल पर वीडियो बना ली।
पढ़ें : सात पुलिसकर्मी 15 मिनट तक करते रहे बुजुर्ग की पिटाई, पसलियां तोड़ीं
इसके बाद आरोपी दुष्कर्म की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे हवस का शिकार बनाते रहे। उन्हें जब मन करता युवती को बुलाकर उससे दुष्कर्म करते थे। यह क्रम करीब चार माह तक चलता रहा। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई तो वह बेहद घबरा गई। इसके बाद उसने परिजनों को सब कुछ बता दिया।
पढ़ें : शादी से एक दिन पहले दूल्हा पकड़ा गया देह व्यापार के अड्डे पर
सारा वाक्या सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने डीएसपी सूबा सिंह रंधावा को केस की जांच सौंपी है। युवती ने अपने बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि वह चार माह की गर्भवती हो चुकी है। थाना चोहला साहिब में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
