विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ में बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से पीटने वाला युवक गिरफ्तार

By Manoj YadavEdited By:
Published: Fri, 11 Dec 2015 12:04 PM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2015 02:12 PM (IST)

चंडीगढ़ के सेक्टर- 18 में बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से पीटने वाले युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ। शहर के सेक्टर- 18 में बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से पीटने वाले युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो एक सीसीटीवी फुटेज है जिसमें युवक बुजुर्ग दंपती को बेदर्दी से पीट रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित दंपती की सेक्टर-18 में मोबाइल की दुकान है।

दुकान के बाहर कैमरे की फुटेज देखने पर नजर आता है कि युवक दुकान में आया और दंपती को पीटने लगा। मारने वाले युवक की पहचान जिब्बी नाम के युवक के तौर पर हुई है जो कि उनके पड़ोस में ही रहता है। इस मारपीट में बुजुर्ग पुरुष के हाथ में चोट आई और वहीं बुजुर्ग महिला का दांत टूट गया।

पीड़ित महिला ने बताया कि पहले आरोपी युवक ने आकर गाली गलौच शुरू की और फिर जब उन दोनों ने विरोध किया तो उन्हें पीटने लगा। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरेपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित जोगिंदर का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है समझ में नहीं आ रहा है ये सब क्यों हुआ। लोग तमाशा देखते रहे लेकिन उसे कोई बचाने नहीं आया।