विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात पुलिसकर्मी 15 मिनट तक करते रहे बुजुर्ग की पिटाई, पसलियां तोड़ीं

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 13 Dec 2015 11:01 AM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2015 10:38 AM (IST)

सात पुलिस वाले 15 मिनट तक 65 साल के एक बुजुर्ग को उसके ही घर में घुसकर पीटते रहे। पुलिसवालों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अमृतसर [नितिन धीमान]। सात पुलिस वाले 15 मिनट तक 65 साल के एक बुजुर्ग को उसके ही घर में घुसकर पीटते रहे। पुलिसवालों ने उस बुजुर्ग को इतना पीटा कि उसकी पसलियां टूट गईं। उसके बेहोश होते ही पुलिस वाले चलते बने। क्यों पीटा, इसका कारण पूछने पर पुलिस ने बुजुर्ग पर शराब की तस्करी का आरोप लगा दिया।

रात को दरवाजा तोड़ कर घर में घुसी पुलिस, शराब की तस्करी का लगाया आरोप

घटना अटारी मार्ग पर स्थित गांव गुमानपुरा की है। 65 वर्षीय कुन्नन सिंह घर में अकेले थे। उनका फौजी बेटा गुरजीत सिंह नगालैंड में पोस्टेड है। कुन्नन सिंह ने बताया कि रात को अचानक किसी ने जोर से दरवाजा खटखटाया। वह घर में अकेले थे, इसलिए दरवाजा नहीं खोला। इतने में दरवाजा टूटने की आवाज आई।

पढ़ें : शादी से एक दिन पहले दूल्हा पकड़ा गया देह व्यापार के अड्डे पर

उसने बताया कि पुलिस के एएसआइ सतिंदर पाल सिंह छह पुलिस कर्मचारी समेत जबरन घर में घुस आए और अवैध शराब की तस्करी का आरोप लगा जमीन पर लिटाकर पीटने लगे। इतनी पिटाई की, कि वह बेहोश हो गए। होश आया तो पुलिस वाले जा चुके थे। गांववालों ने कुन्नन को अस्पताल पहुंचाया। उसकी पसलियां टूट गई हैं। कुल्हे की दायीं तरफ गंभीर चोटों के निशान हैं।

पढ़ें : नीतीश के रणनीतिकार प्रशांत किशोर का सहारा लेंगे अमरिंदर

अस्पताल में भगवान वाल्मीकि शक्ति सेना के जिला प्रधान लक्की वैध ने कहा कि पुलिस ने एक बुजुर्ग को अकारण पीटा। यदि आरोपी पुलिस मुलाजिमों पर एफआइआर दर्ज न की गई तो ग्रामीण खासा चौकी के बाहर धरना देंगे। इस संबंध में एएसआई सतिंदर पाल सिंह ने सिर्फ इतना ही कहा, अगर मैंने मारपीट की है तो मेरे खिलाफ केस दर्ज करवा दो।

पढ़ें : चंडीगढ़ में बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से पीटने वाला युवक गिरफ्तार

उधर डीएसपी अटारी गुरमीत सिंह चीमा ने कहा कि कि कुन्नन सिंह से पहले शराब पकड़ी गई थी, तब यह मौके से फरार हो गया था। पुलिस कार्रवाई के लिए रात को उसके घर गई होगी। पुलिस ने उसके साथ क्या किया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।