विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व अधिकारी ने महिला के मोबाइल पर भेजा पोर्न वीडियो, कहा-गलती से चला गया

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 13 Dec 2015 04:49 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2015 10:38 AM (IST)

सड़क सुरक्षा संगठन के एक पूर्व अधिकारी ने एक महिला के मोबाइल नंबर पर पोर्न वीडियो भेज दिया। इससे हंगामा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, अंबाला। यहां सड़क सुरक्षा संगठन (आरएसओ) के एक पूर्व अधिकारी ने एक महिला के मोबाइल नंबर पर पोर्न वीडियो भेज दिया। इससे हंगामा मच गया। महिला ने पुलिस में शिकायत दी। पूर्व अधिकारी ने अपनी गलती मानी है, लेकिन उसका कहना है कि वीडियो उसने गलती से व्हाट्स एप गुप में डाला था, किसी निजी नंबर पर नहीं। पुलिस भी उसकी बात को सही मान रही है और महिला की शिकायत के बावजूद कोई मामला दर्ज नहीं किया है। आरएसओ एक स्वयंसंवी संस्था है।

पढ़ें : सात पुलिसकर्मी 15 मिनट तक करते रहे बुजुर्ग की पिटाई, पसलियां तोड़ीं

पूरा मामला पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। पुलिस के अनुसार, पूर्व अधिकारी का कहना है कि उसने यह वीडियो गलती से व्हाट्स एप ग्रुप पर डाल दिया था। इसके लिए उसने तुरंत माफी भी मांग ली थी। इसके बाद भी वह कई बार ग्रुप पर लिखित माफी मांग चुका है। उसने महिला के पर्सनल नंबर पर इसे नहीं भेजा था।

पढ़ें : शादी से एक दिन पहले दूल्हा पकड़ा गया देह व्यापार के अड्डे पर

दूसरी ओर, महिला का आरोप है कि वीडियो उसके पर्सनल नंबर पर डाला गया और इसके लिए पुलिस केस दर्ज करे। महिला यह मानने को कतई तैयार नहीं है कि उस व्यक्ति ने गलती से यह वीडियो भेजा है। महिला ने पुलिस को बताया कि यह वीडियो आने के बाद उसके घर पर कलह हो गई। हालत यह हाे कि उसका परिवार टूटने की नौबत आ गई। घर में झगड़ के कारण तोड़फोड़ तक हो गई और कई घरेलू सामान टूट गया।

पढ़ें : तीन युवक चार माह तक युवती से करते रहे दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

ऐसे में यह मामला काफी उलझ गया है। आरोपी पूर्व आरएसओ अब बार-बार सार्वजनिक तौर पर माफी मांग रहा है, लेकिन महिला उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर अड़ी है। उसका कहना है कि ऐसे लोेगों को सही सबक मिलना बेहद जरूरी है। उधर, पुलिस का मानना है कि यह वीडियो एक ग्रुप में डाला गया न कि महिला के पर्सनल नंबर पर। इसलिए इसमें किसी प्रकार से अपराध की मंशा नहीं दिखाई दे रही है।

इसके अलावा, पुलिस का कहना है कि महिला को आरोपी के आमने-सामने बैठ कर बात करने के लिए बुलाया गया लेकिन वह नहीं पहुंची। मामले की जांच कर वास्तविकता के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें : हुड्डा भी नेशनल हेराल्ड मामले के घेरे में,प्लाट किया था अलाट

अारोपी का कहना है कि वह अनजाने में हुई अपनी गलती के लिए माफी मांग चुका है। इसके लिए वह परिवार के सदस्यों से भी डांट खा चुका है। उसने महिला के पर्सनल नंबर पर कोई वीडियो नहीं भेजा। व्हाट्स एप ग्रुप में वीडियो जोन का पता चलते ही उसने तुरंत ग्रुप में गलती के लिए माफी मांग ली थी। उसने कहा कि उसे समझ नहीं आ रहा है कि गलती कबूल करने के अलावा वह क्या कर सकता है।

पढ़ें :

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत कौर ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद बलदेवनगर चौकी तथा महिला थाना पुलिस ने महिला को बुलाया लेकिन वह नहीं आई। मामले की जांच की रही है,इसक बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।