विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हुड्डा भी नेशनल हेराल्‍ड मामले के घेरे में, अलाट किया था प्‍लाट

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 13 Dec 2015 12:29 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2015 10:38 AM (IST)

नेशलन हेराल्‍ड के विवाद के घेरे में पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी आ गए हैं। बताया जाता है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। नेशलन हेराल्ड के विवाद के घेरे में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी आ गए हैं। बताया जाता है कि अपने शासनकाल में उनकी सरकार ने नेशनल हेराल्ड अखबार की प्रकाशक बताई जाने वाली कंपनी एसोसिएटिड जरनल्स लिमिटेड (एजेएल) को पंचकूला के सेक्टर छह में करीब 3350 वर्गमीटर का प्लाट आबंटित किया था। प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच कराने के संकेत दिन हैं। इससे हुड्डा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया जाता है कि हुड्डा के सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा को कंपनी में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

पंचकूला में आवंटित किया था एजेएल को प्लाट, हरियाणा सरकार ने दिए जांच के संकेत

प्रदेश सरकार ने इस मामले के सामने आने के बाद इसे काफी गंभीरता से लिया है। सरकार के एजेएल को प्लाट आवंटन के इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के संकेत देने से राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सुभाष बराला ने कहा कि प्लाट आवंटन किन परिस्थितयों और शर्तों पर हुआ है, इसकी राज्य सरकार जांच कराएगी।

यह भी पढ़ें : नेशनल हेराल्ड मामले में हुड्डा पिता-पुत्र भी शामिल, ट्रस्ट को दी जमीन : दुष्यंत

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को विपक्ष द्वारा निशाना बनाने का हरियाणा कांग्रेस विरोध कर रही है। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने विराधी दलों के हमले का जवाब देने को रणनीति तैयार करने के लिए प्रदेश कांग्रेस की गुड़गांव में बैठक बुलाई है। जल्दी ही फरीदाबाद में राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया जा सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी सरकार बनने के बाद 28 सितंबर 2005 को पंचकूला के सेक्टर छह में प्लाट नंबर सी-17 एसोसिएटिड जरनल्स लिमिटेड को आवंटित किया था। यह प्लाट हरियाणा पुलिस मुख्यालय के ठीक सामने पड़ता है। उस समय प्लाट करीब 60 लाख रुपये के आसपास की कीमत में आवंटित हुआ था। आज इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

पंचकूला के सेक्टर छह में आबंटित प्लाट पर बनी इमारत।

दीपेंद्र हुड्डा बनाए गए कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर

अलाटी का परमानेंट और टेंपरेरी एड्रेस हेराल्ड हाऊस, 5-ए, बहादुरशाह जफर मार्ग, नई दिल्ली दर्ज बताया जाता है। 20 मार्च 2015 को भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सांसद पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा को भी इस कंपनी में एडिशनल डायरेक्टर दिखाया गया है। इस प्लाट पर इमारत तो बनी है, लेकिन यह अभी खाली है और कोई कामकाज नहीं हो रहा है। फिलहाल वहां सुरक्षा गार्ड तैनात हैं।

भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष एवं विधायक सुभाष बराला का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इस बारे में मुख्ममंत्री मनोहर लाल से जांच का आग्रह किया जाएगा। दूसरी तरफ, कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष डा. अशोक तंवर का कहना है कि पूरा मामला राजनीति से जोड़ा जा रहा है। सत्तारूढ़ भाजपा अपनी खामियां छिपाने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाने मेंं ली है। इसके विरोध में कांग्रेस आंदोलन करेगी।

नेशनल हेराल्ड मामले में सरकार कराएंगी जांच : विज

रोहतक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल में नेशनल हेराल्ड को प्लाट अलाट करने में अनियमितता बरती गई है। पंचकुला के सेक्टर-छह में बेशकीमती प्लॉट औने-पौने दाम में देना और इसके बदले बेटे को कंपनी में एडिशनल डायरेक्टर बनाने से यह स्पष्ट होता है कि इस मामले में गडबड़ी तो हुई है। हालांकि यह मामला कोर्ट में है, लेकिन हरियाणा सरकार भी इसकी जांच करवाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।