विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेशनल हेराल्‍ड मामले में हुड्डा पिता-पुत्र भी शामिल, ट्रस्‍ट को दी जमीन : दुष्‍यंत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 12 Dec 2015 06:52 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2015 01:04 PM (IST)

इनेलो के युवा सांसद दुष्‍यंत चौटाला ने नेशनल हेराल्ड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उसने सांसद पुत्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ (झज्जर)। इनेलो के युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने नेशनल हेराल्ड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उसने सांसद पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा को भी कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में हुड्डा पिता-पुत्र भी शामिल हैं। कांग्रेस शासन के दौरान जमीन का एक बड़ा हिस्सा संबंधित ट्रस्ट को दिया गया। बदले में सांसद दीपेंद्र को कंपनी में एसोसिएट डायरेक्टर बनाया गया।

यह भी पढ़ें : नीतीश के रणनीतिकार प्रशांत किशाेर का सहारा लेंगे अमरिंदर

कहा, कांग्रेस के शासन मे नेशनल हेराल्ड ट्रस्ट को दी गई जमीन

उन्होंने शनिवार को यहां कहा कि इस पर कांग्रेस को जनता के सामने स्पष्टीकरण देना चाहिए। इस पर वह इतना हल्ला मचा रही है तो जनता को समझ जाना चाहिए कि पूरी कांग्रेस इस घोटाले में लिप्त है। पूरे मामलेक की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इससे सारा घोटाला सामने आ जाएगा।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा व भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

हिसार के सांसद ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के 10 वर्ष के शासन में जितने भी घोटाले हुए हैं, उनमें जांच को लेकर मौजूदा भाजपा सरकार बिल्कुल गंभीर नहीं है। वह जांच के नाम पर महज खानापूर्ति कर रही है। इससे यही प्रतीत होता है कि वह जनता की आंखों में धूल झोंककर पिछले दरवाजे से कांग्रेस को पाक-साफ साबित करने की चेष्टा में है।

यह भी पढ़ें : एक दिन बाद है शादी, दूल्हा पकड़ा गया देह व्यापार के अड्डे पर

कांग्रेस के नक्शे कदम पर भाजपा

दुष्यंत ने कहा कि पहले तो 10 साल तक कांग्रेस ने प्रदेश को लूटा और अब भाजपा सरकार उसी दिशा में आगे बढ़ रही है। सूखे व सफेद मक्खी से फसल खराबी पर किसानों को गुमराह किया जाता रहा है। अब खुद कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि इसको लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के समक्ष कोई पैरवी ही नहीं की। धान घोटाले में भी सरकार की भूमिका पहले से संदिग्ध है। ज्वाइंट कमेटी बनाने की बजाय संदिग्ध अफसरों को ही जांच का जिम्मा देकर लीपापोती की जा रही है।

निमंत्रण रद होने पर बच्चों की तरह हरकत कर रहे दीपेंद्र

दुष्यंत ने बाढ़सा में कैंसर संस्थान के भूमि पूजन कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र का निमंत्रण रद होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस मामले को इतना तूल देकर तो दीपेंद्र बच्चों की तरह हरकत कर रहे हैं। जहां तक इस तरह के कार्यक्रमों का सवाल है तो आज देश-प्रदेश में सिर्फ भूमि पूजन और पत्थरों पर नाम लिखवाने की होड़ लगी है, विकास पर सरकार का ध्यान नहीं है।

पंचायत चुनाव का कितना होगा सामाजिक, असर देखने वाली बात

पंचायत चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के संबंध में दुष्यंत ने कहा कि इसका सामाजिक रूप से कितना असर पड़ेगा, यह देखने वाली बात होगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष कर्मबीर राठी, राजबीर परनाला, संजय दलाल, नरदेव दहिया व अन्य मौजूद रहे।