विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से एक दिन पहले दूल्‍हा पकड़ा गया देह व्‍यापार के अड्डे पर

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 12 Dec 2015 08:02 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2015 04:49 PM (IST)

एक युवक की रविवार को शादी थी और शनिवार को उसके ससुराल वाले शगुन लेकर आने वाले थे। लेकिन, दूल्‍हे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पटियाला। एक युवक की रविवार को शादी थी और शनिवार को उसके ससुराल वाले शगुन लेकर आने वाले थे। लेकिन, दूल्हे राजा पह़ुंच गए देह व्यापार के अड्डे पर। इसी दौरान पुलिस का छापा पड़ गया और जनाब ऐश करते पकड़े गए, वह भी दो युवतियों के साथ। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके अलावा पुलिस ने देह व्यापार का अड्डा चलाने वाली दो महिलाआें को भी वहां से गिरफ्तार किया। बाद में परिवार वालों ने देर शाम में उसको जमानत पर रिहा करवा लिया।

यह भी पढ़ें : प्रेमिका ने कहा- जहर खा लो, प्रेमी युवक ने दे दी जान

युवक को दो युवतियों के साथ ऐश करते पकड़ा गया, अड्डा चलाने वाली दो महिलाएं भी गिरफ्तार

मामला समाना क्षेत्र के मोहल्ला अमामगढ़ का है। समाना की सिटी पुलिस को सूचना मिली की मोहल्ले के दो महिलाएं घर में देह व्यापार चला रही हैं। इसके बाद पुलिस ने यहां अचानक छापा मारा। वहां से एक युवक काे दो युवतियों के साथ ऐश करते हुए पकड़ा। वहीं यह धंधा चलाने वाली महिलाएं भी थीं। उनको भी गिरफृतार कर लिया गया।

देह व्यापार के आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।

सुसराल से आना था शगुन, लेकिन उससे पहले सामने आ गई काली करतूत

पकड़ा गया युवक नाभा का रहनेवाला है और उसका रविवार को विवाह होना है। शनिवार को उसके होनेवाले ससुराल से शगुन आना था, लेकिन युवक की करतूत से सब कुछ गड़बड़ हो गया। युवक अपने घर से शादी के लिए दोस्तों के साथ खरीदारी करने की बात कहकर निकला था।

देह व्यापार के आराेप में पकड़ी गईं युवतियां।

सिटी थाने के प्रभारी राजेश मल्होत्रा ने बताया कि अमामगढ़ मोहल्ले में दो महिला द्वारा घर में चलाए जा रहे देह व्यापार के धंधे के बाबत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने शनिवार शाम में छापामारी की तो वहां पर अड्डा चला रही महिलाओं सहित दो युवतियों के साथ ऐश करता नाभा निवासी लखविंदर सिंह मिला। पांचाें को गिरफ्तार कर लिया गया।

परिवार वालों को जब युवक के पकड़ जाने की सूचना मिली तो उनके होश उड़ गए। वे तुरंत वहां पहंचे और युवक को छुड़ाने की कोशिश में जुट गए। इसके बाद देर शाम गिरफ्तार युवक व पकड़ी गई महिलाअों को अदालत के समक्ष पेश किया गया। वहां से युवक व दो युवतियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। देह व्यापार का अड्डा चलाने वाली महिलाओं को एक दिन के पुलिस रिमांड पर दे दिया गया।