यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रेमिका ने कहा- जहर खा लो, प्रेमी युवक ने दे दी जान
प्रेमी ने प्रेमिका के ताने देने पर जहर खाकर जान दे दी। हुआ यूं कि युवक यहां प्रेमिका के घर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जालंधर। प्रेमी ने प्रेमिका के ताने देने पर जहर खाकर जान दे दी। हुआ यूं कि युवक यहां प्रेमिका के घर चला गया और उससे अपने साथ चलने को कहा। प्रेमिका ने इससे इन्कार कर दिया। इस पर वह उसे मनाने लगा और बोला कि वह उसके बिना जी नहीं सकता। इस पर प्रेमिका ने ताने देते हुए कहा कि ऐसा है तो जहर खा लो। इसी दौरान लडकी के परिजन भी आ गए और युवक से मारपीट कर दी। इसके बाद युवक ने ल्रड़की के घर क बाहर आकर जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : नीतीश के रणनीतिकार प्रशांत किशोर का सहारा लेंगे अमरिंदर
प्रेमिका को मनाने उसके घर गया था प्रेमी युवक, डेढ़ साल पहले हुई की थी शादी
घटना शहर के लालनगर की है। बताया जाता है कि डेढ़ साल पहले पहले दोनों ने गरुद्वारे में शादी कर ली थी, लेकिन युवती के परिजनों ने इसे नहीं माना था। युवक राजीव शहर के ताजपुर क्षेत्र का रहनेवाला था। राजीव के पिता गुरमेल चंद ने बताया कि विदेश जाने की चाहत रखने वाला राजीव कम पढ़ा लिखा होने कारण विदेश नहीं जा पाया था। इसके बाद वह यहां वाहनों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करने लगा।
यह भी पढ़ें : चुनावी रंजिश में दो युवकों के हाथ-पैर काटे, एक की मौत
राजीव का लालनगर की एक युवती से प्रेम संबंध स्थापित हाे गया। दोनों का रिश्ता गहरा हुआ तो उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले गुरुद्वारे में विवाह कर लिया। लड़की के परिजनों ने शादी को नहीं माना और उसे ससुराल नहीं जाने दिया। युवक व उसके परिजनाें ने कई बार उन्हें मनाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।
गुरमेल ने बताया कि राजीव इस रिश्ते को लेकर काफीगंभीर था और लड़की को पागलपन की हद तक प्यार करता था। वह उससे किसी कीमत पर रिश्ते नहीं तोड़ना चाहता था और उसे अपने घर लाना चाहता था। लेकिन लड़की व उसके परिवार वाले राजी नहीं हो रहे थे।
यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ में बुजुर्ग दंपति को बेरहमी से पीटने वाला युवक गिरफ्तार
गुरमेल ने बताया कि वीरवार को सुबह राजीव घर से घूमने जाने का कहकर घर से निकला। उन्हें शाम पांच बजे के करीब फोन आया कि राजीव ने जहर निगल लिया है और उसे सिविल अस्पताल लाया गया है। वह अस्पताल पहुंचे तो राजीव ने बताया कि वह पत्नी के परिजनों को मनाने गया था। वहां लड़की के पिता और भाई ने उसके साथ मारपीट की और लड़की ने उसे जहर खाने को कह दिया। इस पर उसने उसके घर के बाहर ही जहर निगल लिया।
गुरमेल के अनुसार, राजीव ने उन्हें बताया कि उसने लड़की से कहा कि वह उसके साथ चले, लेकिन वह और उसके परिजन नहीं माने। उसने जब लड़की से कहा कि वह उसके बिना नहीं जी सकता तो उसने कई ताने दिए और कहा कि अगर नहीं जी सकते जो जहर खा ले। इसके बाद उसने घर के बाहर आकर सल्फास खा लिया।
दो दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था राजीव
करीब पांच साल पहले राजीव का उक्त लड़की से संबंध बना था। लड़की को वह अपनी पत्नी बताता था और उसके घर भी पहुंच जाता था। कुछ दिन पहले भी लड़की के परिजनों से विवाद हुआ था तो थाना छह की पुलिस ने राजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। दो दिन पहले ही राजीव जमानत पर छूट कर आया था।
युवक के पिता ने कहा, आपराधिक छवि है युवती के परिजनों की
युवक राजीव के पिता गुरमेल ने बताया कि जिस युवती के परिवार का इतिहास आपराधिक है। गुरमेल ने बताया कि लड़की का पिता हत्या के मामले मे जेल में बंद है। इसी के चलते वह खुद भी नहीं चाहते थे कि बेटे का उस घर से कोई संबंध रहे लेकिन राजीव नहीं मान रहा था।
