द. सूडान में भारतीय सैन्य शिविर पर हमला, तीन जवान शहीद
दक्षिण सूडान में तैनात भारतीय सैनिकों के शिविर पर बृहस्पतिवार देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने भीषण हमला कर दिया। इस हमले में तीन भारतीय जवान शहीद हो गए। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक जिस वक्त यह हमला हुआ उस वक्त वहां पर करीब 43 भारतीय सैनिक मौजूद थे। भारतीय सैनिकों पर यह हमला अशांत जोंगलेई रा'य में हुआ है।
संयुक्त राष्ट्र। दक्षिण सूडान में तैनात भारतीय सैनिकों के शिविर पर बृहस्पतिवार देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने भीषण हमला कर दिया। इस हमले में तीन भारतीय जवान शहीद हो गए। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक जिस वक्त यह हमला हुआ उस वक्त वहां पर करीब 43 भारतीय सैनिक मौजूद थे। भारतीय सैनिकों पर यह हमला अशांत जोंगलेई राज्य में हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक यहां पर कुछ सैनिकों के घायल होने की भी खबर है। हालांकि अभी तक इनकी संख्या और पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा है कि वह वहां मौजूद अपने सभी लोगों को बचाने और सुरक्षित निकालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। सभी सैनिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए शुक्रवार सुबह को एक हवाई जहाज भी भेजा है ताकि वहां से सभी सैनिकों को सुरक्षित निकाला जा सके।
दक्षिण सूडान में लेफ्टिनेंट कर्नल समेत पांच जवान शहीद
दक्षिण सूडान में हुए हमले में भारतीय मेजर शहीद
हमले के दौरान वहां पर छह संयुक्त राष्ट्र के सलाहकार, दो आम नागरिक भी मौजूद थे। संयुक्त राष्ट्र के जारी बयान के मुताबिक यहां पर करीब तीस दक्षिण सूडान वासियों ने शरण ले रखी है। संयुक्त राष्ट्र ने इस हमले की घोर निंदा की है।
गौरतलब है कि इसी वर्ष अप्रैल में भारतीय शांति मिशन पर हुए हमले में एक अधिकारी समेत पांच जवान शहीद हो गए थे। बीते पांच सालों में यह भारतीय शांति मिशन को हुआ सबसे बड़ा नुकसान था। शांति मिशन के तहत दक्षिण सूडान में भारत के 2300 सैनिक तैनात हैं। अफ्रीका में लंबे गृहयुद्ध के बाद जुलाई 2011 में सूडान के विभाजन से बने दक्षिण सूडान में भारतीय शांति सैनिक सितंबर 2011 से तैनात हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।