दक्षिण सूडान हमले में भारतीय मेजर घायल
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत दक्षिण सूडान में तैनात भारतीय सेना का एक मेजर स्तर का अधिकारी विद्रोहियों के हमले में घायल हो गया है। यह हमला मंगलवार को किया गया। सेना के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10.30 बजे सैनिकों के गश्ती दल पर हमला किया गया। यह दल दक्षिण सूडान के गुरमुक इल
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत दक्षिण सूडान में तैनात भारतीय सेना का एक मेजर स्तर का अधिकारी विद्रोहियों के हमले में घायल हो गया है। यह हमला मंगलवार को किया गया।
सेना के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10.30 बजे सैनिकों के गश्ती दल पर हमला किया गया। यह दल दक्षिण सूडान के गुरमुक इलाके से पिबोर की तरफ जा रहा था। उनके मुताबिक जब यह काफिला पिबोर से तकरीबन 15 किमी दूर था तभी सेना वर्दी में आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसमें गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे मेजर अमित घायल हो गए। उन्हें हवाई मार्ग से जूबा लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।