विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूक्रेन में विद्रोहियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई, 50 को मारा

By Edited By:
Published: Wed, 28 May 2014 10:38 AM (IST)Updated: Wed, 28 May 2014 10:39 AM (IST)

यूक्रेन में विद्रोहियों को पूरी तरह से समाप्त करने के अभियान पर जुटी सेना की कार्रवाई जारी है। यहां सेना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दोनेत्स्क (रायटर)। यूक्रेन में विद्रोहियों को पूरी तरह से समाप्त करने के अभियान पर जुटी सेना की कार्रवाई जारी है। यहां सेना के हमले में अब तक 50 विद्रोहियों की मौत हो चुकी है। दोनेत्स्क शहर में मंगलवार को दूसरे दिन भी सेना और विद्रोहियों में युद्ध की स्थिति बनी रही।

नवनियुक्त राष्ट्रपति ने पूर्व को हमेशा के लिए विद्रोह से मुक्त कराने का संकल्प दोहराया है। विद्रोहियों की ओर से कहा गया है कि हमले में अब तक उनके 50 लोगों की जानें जा चुकी हैं। सरकार ने किसी तरह का नुकसान न होने की बात कही है। भारी तादाद में हुए मतदान में पोरोशेंको को राष्ट्रपति चुने जाने के बाद सेना ने क्षेत्र में हवाई हमला किया था। अलगाववादी रूसी समर्थकों द्वारा दोनेत्स्क एयरपोर्ट पर कब्जा करने के बाद यह कार्रवाई की गई। सेना शाम तक विद्रोहियों को परिसर से बाहर करने में सफल रही। हालांकि दोनों ही ओर से रातभर गोलीबारी होती रही। गृहमंत्री आर्सन अवाकोव ने कहा कि एयरपोर्ट पूरी तरह से नियंत्रण में है। विद्रोहियों को बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है। पहले डिप्टी प्रधानमंत्री विताली यरेमा ने कहा कि हम आतंकरोधी अभियान तब तक चलाएंगे, जब तक कि एक भी आतंकी जीवित होगा।

यूक्रेन के नव निर्वाचित राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार आतंकियों से किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि एक मजबूत सैन्य अभियान को विद्रोही और अलगाववादियों को मार गिराने में सक्षम होना चाहिए। चुनाव में पोरोशेंको को 54 फीसदी वोट मिले हैं। लोगों को उम्मीद है कि वो देश को इस बुरे हालात से निकाल लेंगे। पोरोशेंको ने कहा कि आतंकविरोधी कार्रवाई दो या तीन महीने तक नहीं की जानी चाहिए, ये कुछ घंटों का काम होना चाहिए। यूक्रेन में रूस के लोगों की सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी बताने वाले रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन की सरकार को इस हमले की कार्रवाई को रोकने के लिए कहा है।

पढ़ें: रूस समर्थक विद्रोहियों ने दनेत्सक हवाई अड्डे को बंद कराया

पढ़ें: तनाव के बीच यूक्रेन में मतदान