विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूस समर्थक विद्रोहियों ने दोनेत्स्क हवाई अड्डे को बंद कराया

By Edited By:
Published: Mon, 26 May 2014 04:26 PM (IST)Updated: Mon, 26 May 2014 06:29 PM (IST)

रूस समर्थक सशस्त्र विद्रोहियों ने सोमवार को पूर्वी यूक्रेन में दोनेत्स्क हवाईअड्डे को बंद करा दिया। हवाईअड्डे के एक प्रतिनिधि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दोनेत्स्क [यूक्रेन]। रूस समर्थक सशस्त्र विद्रोहियों ने सोमवार को पूर्वी यूक्रेन में दोनेत्स्क हवाईअड्डे को बंद करा दिया। हवाईअड्डे के एक प्रतिनिधि की ओर से यह जानकारी दी गई। इस बीच अरबपति चॉकलेट निर्माता पेट्रो पोरोशेंको ने रविवार को हुए चुनाव में जोरदार जीत का दावा किया है। विद्रोहियों ने दोनेत्स्क क्षेत्र में अधिकांश मतदाताओं को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने से रोक दिया था।

इस महीने के प्रारंभ में जनमत संग्रह के बाद रूस समर्थक विद्रोहियों ने दोनेत्स्क और लुहांस्क क्षेत्रों में स्वायत्त 'पीपुल्स रिपब्लिक' की घोषणा की थी। उनका कहना है कि ये दोनों क्षेत्र अब यूक्रेन का हिस्सा नहीं हैं। 48 वर्षीय पोरोशेंको ने प्राथमिक चुनाव परिणाम में आधे से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी यूलिया तायमोशेंको को केवल 13 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल हुई हैं। देश के पूर्वी हिस्से में लाखों लोगों के वोट नहीं डाल सकने के बावजूद पोरोशेंको को बड़ी बढ़त मिल गई है। तायमोशेंको ने स्पष्ट कर दिया है कि वह हार स्वीकार कर लेंगी। इससे देश को निर्णायक चरण के मतदान के लिए तीन सप्ताह का इंतजार नहीं करना होगा। चॉकलेट किंग के नाम से जाने जाने वाले पोरोशेंको ने सोमवार को कहा कि उन्हें 15 जून तक रूस के नेताओं से मुलाकात की उम्मीद है। उनके मुताबिक यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में फिर से स्थिरता लाने के लिए रूस की भागीदारी जरूरी होगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पूर्वी यूक्रेन में स्थिति से निपटने के प्रयासों में रूस मदद करेगा।