विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूक्रेन ने विद्रोहियों से मुक्त कराए पूर्व के कुछ इलाके

By Edited By:
Published: Sat, 31 May 2014 05:05 AM (IST)Updated: Sat, 31 May 2014 06:31 AM (IST)

यूक्रेन ने दावा किया है कि उसकी फौजी टुकड़ियों ने पूर्वी प्रांतों के अलगाववादी इलाकों पर अपना कब्जा फिर स्थापित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कीव। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसकी फौजी टुकड़ियों ने पूर्वी प्रांतों के अलगाववादी इलाकों पर अपना कब्जा फिर स्थापित कर लिया है। अमेरिका ने विद्रोहियों की ओर से रूस के अशांत क्षेत्र चेचेन्या के लड़ाकों के शामिल होने पर चिंता जाहिर की है।

यूक्रेन के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मिखाइलो कोवाल ने शुक्रवार को कहा, एक दिन पहले विद्रोहियों द्वारा एक हेलीकॉप्टर मार गिराए जाने के बावजूद हमारी फौज आत्मविश्वास से लबरेज है। सेना ने अपना अभियान पूरा करते हुए दोनेत्स्क के दक्षिण व पश्चिमी इलाकों और लुगांस्क के उत्तरी क्षेत्र को अलगाववादियों से खाली करा लिया है। रूस समर्थित विद्रोहियों ने यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र के इन दो औद्योगिक इलाकों के करीब एक दर्जन शहरों पर कब्जा कर लिया था। विद्रोहियों ने लुगांस्क और दोनेत्स्क की सरकारी इमारतों पर कब्जा कर यूक्रेन से आजादी की घोषणा कर दी थी। वे क्रीमिया की तर्ज पर खुद को रूस में शामिल करने की मांग कर रहे थे। कोवाल ने कहा कि रूस द्वारा सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग के बावजूद यूक्रेनी सेना 'आतंक विरोधी अभियान' चलाती रहेगी।

भारत ने अपने नागरिकों को दोनेत्स्क छोड़ने को कहा

नई दिल्ली। भारत ने अपने नागरिकों खासकर छात्रों को पूर्वी यूक्रेन के हिंसाग्रस्त लुगांस्क और दोनेत्स्क इलाकों को खाली करने को कहा है। इसके अलावा यूक्रेन के अन्य पूर्वी व दक्षिणी इलाकों में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने को कहा गया है।

पढ़े: यूक्रेन में विद्रोहियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई, 50 को मारा

रूस समर्थक विद्रोहियों ने दोनेत्सक हवाई अड्डे को बंद कराया