Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ...जब डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से कहा हिलेरी के ई-मेल को हैक करो

    By Lalit RaiEdited By:
    Updated: Thu, 28 Jul 2016 06:39 AM (IST)

    अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले ट्रंप ने एक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने रूस से हिलेरी के ई-मेल्स को हैक करने की अपील की है।

    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले प्राइमरी चुनावों में ट्रंप अक्सर हिलेरी पर निशाना साधते रहे हैं। हिलेरी के 33000 ईमेल्स को डिलीट करने के मामले में ट्रंप सवाल पूछा करते थे कि आखिर वो कौन सी वजह थी जिसके बाद हिलेरी को ई-मेल्स को डिलीट करना पड़ा। हालांकि ट्रंप के इन बयानों पर हिलेरी ने अपनी सफाई में कहा था कि वो ट्रंप के आरोपों पर सफाई देना मुनासिब नहीं समझती हैं। लेकिन अब ट्रंप ने रूस से कहा है कि वो हिलेरी के ई- मेल्स को हैक करे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा था कि रूस आप सुन रहे हों तो मेरी अपील है कि आप हिलेेरी के ई-मेल्स को ढूंढने की कोशिश करें। ऐसा करने पर अमेरिकन मीडिया भी आपका सम्मान करेगी। ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अगर रूस या कोई भी शख्स जिसके पास हिलेरी के 33000 ईमेल्स हैं तो उन्हें एफबीआई के साथ शेयर करना चाहिए।

    राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी क्लिंटन ने जीती डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी

    हिलेरी क्लिंटन के चुनाव प्रचार में शामिल प्रवक्ता जेक सुलिवान का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब राष्ट्रपति चुनाव के लिए किसी अहम उम्मीदवार ने अपने राजनीतिक विरोधी के ख़िलाफ़ किसी विदेशी ताक़त को जासूसी करने के लिए प्रोत्साहित किया है।


    दूसरी ओर रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन ''एक से अधिक बार कह चुके हैं कि रूस किसी दूसरे देश के अंदरूनी मामलों में कभी दख़ल नहीं देगा, ख़ासतौर पर किसी देश की चुनावी प्रक्रिया में।

    227 साल में प्रत्याशी बनने वाली पहली महिला बनीं हिलेरी, 8 नवंबर को ट्रंप से मुकाबला

    ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ओबामा पर कथित तौर पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन की एक विवादित टिप्पणी का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि रूस के मन में ओबामा के लिए सम्मान नहीं है। गौरतलब है कि विदेश मंत्री रहते हुए हिलेरी क्लिंटन के निजी ईमेल सर्वर को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि बाद में हिलेरी ने माफी मांग ली थी।

    डेमोक्रेटिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन को ट्रंप ने बिग जीरो करार दिया। उन्होंने कहा कि अब अमेरिकन जनता डेमोक्रेट्स को मौका नहीं देने वाली है। अमेरिका में हाल के दिनों में कई घटनाएं हुई हैं। लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी इन घटनाओं को लेकर संवेदनहीन है। डेमोक्रेटिक नेताओं को आम अमेरिकी नागरिकों और सुरक्षा बलों की जिंदगी से लेना-देना नहीं है।

    बिल क्लिंटन ने सुनाई हिलेरी से कॉलेज में हुए 'लव एट फर्स्ट साइट' की कहानी

    ट्रंप ने शरणार्थियों के मुद्दे पर कहा कि दुष्ट हिलेरी इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलती हैं। वो चाहती हैं कि अमेरिकी धरती पर ऐसे लोग आएं जिनके बारे में हम लोग नहीं जानते हैं। आज पूरी दुनिया आतंकवाद का सामना कर रही है।लेकिन डेमोक्रेट्स मामले की गंभीरता को या तो समझ नहीं रहे हैं या समझना ही नहीं चाहते हैं।

    हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप को अशिक्षित और अयोग्य बताया

    comedy show banner
    comedy show banner