Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिल क्लिंटन ने सुनाई हिलेरी से कॉलेज में हुए 'लव एट फर्स्ट साइट' की कहानी

    By Atul GuptaEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2016 12:09 PM (IST)

    बिल क्लिंटन ने बताया कि वो हिेलेरी को घूर रहे थे लेकिन उनमें हिम्मत नहीं थी कि वो हिलेरी के पास जाकर उनसे बात कर सकें

    फिलाडेल्फिया। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने बुधवार को डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी में अपनी पत्नी हिलेरी क्लिंटन से उनकी पहली मुलाकात की कहानी बयां की। फिलाडेल्फिया के वेल्स फरगो सेंटर में हजारों प्रतिनिधियों के बीच बिल क्लिंटन ने बताया कि पहली बार किस तरह उनकी और हिलेरी की मुलाकात हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व राष्ट्रपति ने पहली मुलाकात की कहानी 'हाउ आई मेट ए गर्ल' नाम से शुरू की। इस कहानी में उन्होंने बताया कि कैसे वो साल 1971 में येल यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई के दौरान पहली बार हिलेरी रोधम से मिले थे।


    बिल क्लिंटन ने बताया कि वो हिेलेरी को घूर रहे थे लेकिन उनमें हिम्मत नहीं थी कि वो हिलेरी के पास जाकर उनसे बात कर सकें और इसी बीच वो उनके पास आईं और कहा कि जिसे आप इतने समय से घूर रहे हैं, आपको जरूर अब उसका नाम जानने की इच्छा हो रही होगी?

    बिल क्लिंटन ने कहा कि हिलेरी की इस बात से वो बिलकुल चौंक गए और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ऐसे मौके पर उन्हें क्या कहना चाहिए। बिल क्लिंटन ने कहा कि उन्होंने आखिरकार हिलेरी से एक आर्ट म्यूजियम में साथ चलने की पेशकश कर दी और तभी से वो एक दूसरे के साथ हो गए और तबसे लेकर अबतक एक दूसरे के साथ हैं।

    बिल क्लिंटन ने कहा कि हिेलेरी में नेतृत्व करने की जन्मजात प्रवृति है। अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो हिलेरी को अमेरिका का 45वां राष्ट्रपति चुनें।

    पढ़ें- बिल क्लिंटन ने जमकर की तारीफ, कहा-कभी हार ना मानने वाली महिला हैं हिलेरी

    comedy show banner
    comedy show banner