Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिल क्लिंटन ने जमकर की तारीफ, कहा-कभी हार ना मानने वाली महिला हैं हिलेरी

    By Atul GuptaEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2016 10:29 AM (IST)

    बिल क्लिंटन ने कहा कि लोगों को हिलेरी क्लिंटन को इसलिए चुनना चाहिए क्योंकि उन्होंने मुश्किल परिस्तिथियों में कभी भी हार नहीं मानी।

    न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिटंन को मंगलवार को औपचारिक तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपनी पत्नी की जमकर तारीफ की। बिल क्लिंटन के भाषण की मुख्य बातें,

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. बिल क्लिंटन ने कहा कि अगर आप अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नौजवान हैं जिसका मोहभंग हो गया है और उसे डर लगता है तो वो विश्वास दिलाते हैं कि हिलेरी आपका डर खत्म करेगी और आपके रिश्ते को मजबूत करेगी।

    2. उन्होंने कहा कि अगर आप मुस्लिम है और अपनी आजादी से प्यार और आतंकवाद से नफरत करते हैं तो वो आपका भविष्य बेहतर करने में आपकी मदद करेंगी।

    3. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि आपको हिलेरी को इसलिए जिताना चाहिए क्योंकि ये दुनिया का सर्वेश्रेष्ठ देश है और हम हमेशा कल के लिए तैयार रहते हैं।

    4. उन्होंने कहा कि हिलेरी हम सबको एक साथ लाकर मजबूत करने का काम करेंगी क्योंकि उन्होंने अपना पूरा जीवन यही काम करते हुए व्यतीत किया है।

    5. बिल क्लिंटन ने कहा कि लोगों को हिलेरी क्लिंटन को इसलिए चुनना चाहिए क्योंकि उन्होंने मुश्किल परिस्तिथियों में कभी भी हार नहीं मानी।

    6. उन्होंने कहा कि इराक युद्ध के समय न्यूयॉर्क के इतिहास में हिलेरी वो पहली महिला सिनेटर थीं जिन्होंने आर्म फोर्स कमेटी में काम किया था।

    7. बिल क्लिंटन ने कहा कि हिलेरी ऐसी महिला हैं जो कभी भी किसी भी परिस्तिथि में खुद को संतुष्ट नहीं मानती हैं।

    8. बिल क्लिंटन ने कहा कि उन्होंने अपनी सबसे खास दोस्त से शादी की और आज भी वो उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं। वो बहुत स्मार्ट हैं, मजबूत हैं और ख्याल रखने वाली हैं। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से वो हमेशा एक दूसरे के साथ चले हैं।

    9. उन्होंने कहा कि जब वो मां बनीं तो उन्होंने बतौर मां पूरा समय अपने बच्चों को दिया और जब काम किया तो उसे भी पूरी शिद्दत के साथ किया। बिल क्लिंटन ने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में ऐसी महिला नहीं देखी।

    10. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि हिलेरी सबसे पहले एक मां हैं और फिर हमारे परिवार की घोषित योद्धा। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के पास दुनिया की सबसे अच्छी मां है।

    पढ़ें- मिशेल ने हिलेरी को बताया हार न मानने वाली महिला, जमकर की तारीफ

    comedy show banner
    comedy show banner