Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन के वरिष्ठ नेता को दिया जा सकता है मृत्युदंड

    By Rajesh NiranjanEdited By:
    Updated: Mon, 08 Dec 2014 06:20 AM (IST)

    चीन के वरिष्ठ नेता झाउ योंगकांग को मौत की सजा सुनाई जा सकती है। झाउ पर अश्लीलता, भ्रष्टाचार व पद के दुरुपयोग के अलावा सरकार की गोपनीय जानकारियां लीक क ...और पढ़ें

    Hero Image

    बीजिंग। चीन के वरिष्ठ नेता झाउ योंगकांग को मौत की सजा सुनाई जा सकती है। झाउ पर अश्लीलता, भ्रष्टाचार व पद के दुरुपयोग के अलावा सरकार की गोपनीय जानकारियां लीक करने का आरोप है।

    समाचार पत्र "साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट" के अनुसार, सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के नेता झाउ पर उनके मातहत बो शिलाई के खिलाफ लगे आरोपों से मिलते-जुलते आरोप लगे हैं। शिलाई को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। झाउ पर देश की गोपनीय जानकारियां लीक करने का भी आरोप है। इसलिए में उन्हें मौत की सजा सुनाई जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन के पूर्व आंतरिक सुरक्षा प्रमुख झाउ (72) को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। वह साल 2012 में सीपीसी की नौ सदस्यीय समिति के सदस्य के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ के कार्यकाल में वह इस पद पर थे।

    चीन में माओ युग की शुरुआत के बाद झाउ शीर्ष स्तर के पहले ऐसे नेता हैं जिन पर ऐसे आरोपों में मुकदमा चलाया जाएगा। उन पर पार्टी और देश की गोपनीय जानकारियां लीक करने का आरोप सबसे ज्यादा संगीन है।

    सरकारी गोपनीयता परिभाषित करना बेहद कठिन

    बीजिंग में रहने वाले राजनीतिक टिप्पणीकार झांग लिफान का कहना है, चीन में यह परिभाषित करना बेहद कठिन है कि सरकारी गोपनीयता क्या है। पार्टी की पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के पूर्व सदस्य के तौर पर झाउ किसी को भी कुछ बताते हैं तो वह भी सरकार की गोपनीय जानकारी हो सकती है।

    चीन में न्याय मांगने पर मिलती है सजा!

    चीन धोखेबाज है, सरकार को सावधानी बरतने की जरूरतः मुलायम