Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    चीन धोखेबाज है, सरकार को सावधानी बरतने की जरूरतः मुलायम

    By manoj yadavEdited By:
    Updated: Tue, 11 Nov 2014 03:46 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने चीन को धोखेबाज बताया है। उन्‍होंने कहा कि अगर भारत सरकार चीन के ऊपर विश्वास करती है तो हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी। एक सेमिनार को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो ने सरकार को डरपोक बताते हुए कहा कि

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने चीन को धोखेबाज बताया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत सरकार चीन के ऊपर विश्वास करती है तो हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी। एक सेमिनार को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो ने सरकार को डरपोक बताते हुए कहा कि आज देश की सेना का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि जब वे देश के रक्षा मंत्री थे तो पाकिस्तान और चीन ने कभी देश की तरफ न तो आंख उठाकर देखने की हिमाकत नहीं किए और न ही हमारी सीमा में घुसने की कोशिश ही की। केंद्र सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार डरपोक है। उन्होंने बताया कि देश की सुरक्षा को लेकर मन में बहुत से सवाल उठते हैं। लेकिन यह सवाल केवल हमारे मन में नहीं यह समस्त भारत वासियों के मन में चल रहे हैं। सेना के मनोबल को बढ़ाने की जरूरत है।

    देश में महंगाई की समस्या के बारे में बात करते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि बड़े-बड़े वादे करने वाले लोग सरकार तो बनाने में सफल हो गए। लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरा होता नहीं दिख रहा है।

    संसद में बहस होने के बाद सरकार ने डीजल-पेट्रोल के दामों में थोड़ा कमी की है लेकिन उससे समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि देश में 27 फीसद लोगों को आज भी भरपेट भोजन नहीं मिलता है और 65 फीसद लोग आज भी कृषि पर निर्भर हैं लेकिन उनकी समस्याओं पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। उनको हमेशा नजरअंदाज किया जाता है।

    पढ़ें : सीएम अखिलेश की बहन ने दी आत्मदाह की धमकी