Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया में पहली बार जन्मी तीन लोगों की एक संतान, जानकर हैरान रह जाएंगे

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 28 Sep 2016 06:16 AM (IST)

    एक नई विवादास्पद तकनीक के जरिए अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पहली बार दुनिया में तीन लोगों की एक संतान का जन्म कराया है।

    Hero Image

    मियामी, एएफपी। एक नई विवादास्पद तकनीक के जरिए अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पहली बार दुनिया में तीन लोगों की एक संतान का जन्म कराया है। इस नई तकनीक में भ्रूण में तीन माता-पिता के डीएनए को शामिल किया गया है। न्यू साइंटिस्ट मैग्जीन की रिपोर्ट के अनुसार जॉर्डन के एक दंपती ने पांच माह पहले मेक्सिको में अपनी इस अनूठे बालक को जन्म दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चा स्वस्थ है और उसे कोई परेशानी नहीं हुई है। बच्चे की मां के शरीर में लेघ सिंड्रोम नामक बीमारी के जींस थे। इस बीमारी में स्नायु प्रणाली रोगग्रस्त होती है। मां के जरिए ही यह बीमारी उसकी दो पूर्ववर्ती संतानों तक पहुंची थी जिनकी इसी कारण से मौत हो चुकी है। इस महिला का इसीलिए चार बार गर्भपात भी हो चुका था। लिहाजा इस महिला और उसके पति ने न्यूयार्क स्थित न्यू होप फर्टीलिटी सेंटर के डॉक्टर डॉन झैंग से मदद ली। अब यह दंपती उस रोगयुक्त जीन का वाहक नहीं है।

    पढ़ेंः डायना की अंतिम यात्रा में प्रिंस चा‌र्ल्स को था मारे जाने का डर

    उल्लेखनीय है कि अमेरिका में तीन माता-पिता की संतान को इस अवैध वैज्ञानिक विधि से जन्म देने की स्वीकृति नहीं है। इस विधि के जरिए रोग युक्त माइटोकांड्रिया मां के जीन से हटाया गया। वैज्ञानिक झैंग ने मां के डीएनए के नाभिकीय का ही इस्तेमाल किया और इसे दानकर्ता के अंडाणु से जोड़ दिया। स्पिंडल न्यूक्लीयर ट्रांसफर की इस तकनीक में मां और दानकर्ता के दो अंडाणुओं का इस्तेमाल किया गया। फिर इसे निषेचित करके इसका संपर्क पिता के शुक्राणु से कराया गया।

    पढ़ेंः लंबे इंतजार के बाद पाकिस्तान में हिंदू मैरेज एक्ट को मिली संसद की मंजूरी