Move to Jagran APP

डायना की अंतिम यात्रा में प्रिंस चा‌र्ल्स को था मारे जाने का डर

शाही परिवार के सदस्यों की एक जीवनीकार ने यह दावा किया है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 08:24 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 09:53 PM (IST)

लंदन, प्रेट्र। पूर्व पत्नी डायना की अंतिम यात्रा के दौरान प्रिंस चा‌र्ल्स को अपनी हत्या का डर था। शादी टूटने के बाद आमलोगों का सबसे बड़ा दुश्मन बनने के कारण उन्हें यह भय सता रहा था। शाही परिवार के सदस्यों की एक जीवनीकार ने यह दावा किया है।

loksabha election banner

इंग्रिड सीवार्ड ने बताया कि ब्रिटिश गद्दी के 67 वर्षीय उत्तराधिकारी छह सितंबर 1997 को डायना के शव के साथ चल रहे थे तो बेहद बेचैन थे। उन्हें आशंका थी कि कोई बंदूकधारी उन्हें गोली मार देगा। हेनली लिटरेचर फेस्टिवल को संबोधित करते हुए सीवार्ड ने सोमवार को यह बात कही। डायना की कार दुर्घटना में पेरिस में मौत हो गई थी।

सीवार्ड ने बताया कि उस वक्त प्रिंस चा‌र्ल्स लोगों के सबसे बड़े दुश्मन थे। शव यात्रा के दौरान पूरी तरह खामोशी थी। आप भीड़ से आने वाली आवाज को साफ-साफ सुन सकते थे। लोग कह रहे थे-उसे देखो, उसे देखो। यह काफी बुरा था। पूरे रास्ते उन्हें इस तरह की अश्लील टिप्पणी सुननी पड़ी।

उस दिन व्याकुल होने वाले प्रिंस चा‌र्ल्स शाही परिवार के इकलौते सदस्य नहीं थे। महारानी एलिजाबेथ का भी कुछ ऐसा ही हाल था। डिकी आर्बिटर ने बताया कि शव यात्रा में शामिल होने के लिए बकिंघम पैलेस के बाहर जुटी भीड़ की प्रतिक्रिया से महारानी भी परेशान थी। वे महारानी के प्रवक्ता रह चुके हैं और सीवार्ड के साथ लिटरेचर फेस्टिवल को संबोधित करने पहुंचे थे। आर्बिटर के अनुसार प्रिंस चा‌र्ल्स को पता था कि शादी टूटने के लिए आम लोग उन्हें जिम्मेदार मानते हैं। लेकिन, वास्तविक कारण रिश्तों में जटिलता आना था। उन्होंने कहा कि कोई भी शादी स्वर्ग में तय नहीं होती। जब रिश्तों में गर्माहट खत्म हो जाती तो आपको ऐसा करना पड़ता है।

..इसलिए टूटा प्रिंस हैरी का रिश्ता

सीवार्ड ने 2014 में प्रिंस हैरी और क्रेसी बोनास का रिश्ता टूटने के लिए सोशल मीडिया को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि ट्विटर और कैमरा फोन ने शाही परिवार पर हर समय नजर रखने की लोगों को सहूलियत दे दी है। लेकिन, मेरी सोच में ये चीजें एक तरह से खलनायक की भूमिका अदा करती हैं। क्रेसी बेहद शानदार लड़की थी। पर घर से निकलते समय वह काफी सावधान रहती थी। उसे पता होता था कि हर किसी की नजर उस पर है। यही प्रिंस हैरी के साथ उसके रिश्ते के टूटने का कारण बना।

भ्रष्टाचार मामले में भुजबल को अंतरिम राहत देने से इन्कार

चूहों ने ट्रेन में अभिनेत्री का बैग कुतरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.