विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परमाणु परीक्षण की आशंका में उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा

By Srishti VermaEdited By:
Published: Mon, 24 Apr 2017 04:51 PM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 04:58 PM (IST)

उत्तर कोरिया के सैन्य परीक्षण को लेकर इसेक अमेरिका के साथ तनाव बढ़ गए हैं।

परमाणु परीक्षण की आशंका में उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा
परमाणु परीक्षण की आशंका में उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा

नई दिल्ली (रायटर)। उत्तर कोरिया के छठे परमाणु परीक्षण की आशंका से कोरिया प्रायद्वीप का तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है। एक तरफ जहां अमेरिकी विमानवाहक युद्धपोत यूएसएस कार्ल विंसन हमलावर बेड़े के साथ उत्तर कोरिया के नजदीक पहुंच गया है तो वहीं दूसरी तरफ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत करके संयम बरतने की सलाह दी है। इस हालात से बेचैन होकर कोरिया और जापान की नौसेनाएं अमेरिकी युद्धपोत के साथ अभ्यास कर रही है।

टेलीफोनिक वार्ता में जिनपिंग ने ट्रंप से अपेक्षा की है कि उत्तर कोरिया को लेकर जो भी कदम उठाया जाए वो संयुक्त राष्ट्र के संकल्प के आधार पर ही हो। इसमें कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की बात की गई है। चीन का मानना है कि सैन्य कार्रवाई से हालात और बिगड़ेंगे इसलिए बातचीत से समाधान का हल निकाला जाना चाहिए।

बता दें कि उत्तर कोरिया मंगलवार को अपनी सेना का 85वां स्थापना दिवस मनाएगा इस दौरान वह जरुर कोई बड़ा सैन्य परीक्षण ककर सकता है। इस पर अमेरिका ने भी अपने नौसैनिक बेड़े को उत्तर कोरिया के नजदीक पहुंचने का आदेश दिया है लेकिन उत्तर कोरिया ने उसे पहले ही इस बात से सतर्क कर दिया है कि जलसीमा में आने पर वह यूएसएस कार्ल विंसन को महज एक ही वार में ध्वस्त कर देगा।

बढ़ रहे इस तनाव के मद्देनजर जापान ने अमेरिकी युद्धपोत कार्ल विंसन के साथ युद्धाभ्यास के लिए अपने दो विध्वंसक भेजे हैं जबकि दक्षिण कोरिया ने भी इस युद्ध में शामिल होने की इच्छा जताई है। हालांकि दक्षिण कोरिया का अमेरिका के साथ अलग से युद्धाभ्यास जारी है। इधर जापान के शिजो अबी ने भी ट्रंप से बात कर उत्तर कोरिया के खिलाफ उसकी लड़ाई में साथ देने का वादा किया है।

यह भी पढ़ें: उ. कोरिया नहीं, रूस को बड़ा खतरा मानते हैं अमेरिकी