विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूक्रेन-रूस की सीमा पर अलगाववादियों का कब्जा

By Edited By:
Published: Fri, 06 Jun 2014 09:43 PM (IST)

रूस के प्रति वफादार अलगाववादियों ने यूक्रेन-रूस की सीमा के लगभग 150-200 किमी हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है। जबकि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मास्को। रूस के प्रति वफादार अलगाववादियों ने यूक्रेन-रूस की सीमा के लगभग 150-200 किमी हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है। जबकि यूक्रेन की सेना के साथ सीमा पर हुए संघर्ष में 15 रूस समर्थित विद्रोही मारे गए।

पूर्वी यूक्रेन के स्वघोषित पीपुल्स रिपब्लिक लूहांस्क के प्रधानमंत्री वेसिली निकितिन ने बताया कि विद्रोहियों के सशस्त्र विंग ने दक्षिण पूर्व की 150-200 किमी लंबी सीमा पर नियंत्रण कर लिया है। साथ ही कहा है कि यूक्रेनी सेनाओं को नजदीक आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक रूसी दैनिक अखबार को दिए साक्षात्कार में निकितिन ने कहा कि अलगाववादी लंबे समय तक अपना बचाव कर सकते हैं जबकि फिलहाल वे गुप्त ठिकानों की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान यूक्रेन के गृहमंत्रालय के एक सहयोगी एंटोन हेराश्चेन्को ने बताया कि सीमा पर यूक्रेनी सीमा प्रहरियों का सशस्त्र लोगों के साथ संघर्ष हुआ। वे ट्रकों में सवार होकर रूस की तरफ से आए और पूर्वी यूक्रेन के मार्यनिव्का गांव के समीप से घुसने की कोशिश की। इस दौरान पांच यूक्रेनी सैनिक घायल हो गए जबकि 15 विद्रोही मारे गए।

पढ़े: यूक्रेन ने विद्रोहियों से मुक्त कराए पूर्व के कुछ इलाके

यूक्रेन में विद्रोहियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई, 50 को मारा