विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान का दोमुंहापन आया सामने

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sat, 20 May 2017 09:29 PM (IST)

जियो टीवी ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय अदालत में इस बार पूरी तैयारी से जाएगा।

कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान का दोमुंहापन आया सामने
कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान का दोमुंहापन आया सामने

इस्लामाबाद, आइएएनएस/प्रेट्र। कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान दोमुंहेपन पर उतर आया है। एक तरफ, तो अंतरराष्ट्रीय अदालत (आइसीजे) में एक बार मुंह की खाने के बाद अपनी मजबूत टीम भेजने जा रहा है। दूसरी तरफ, उसके आंतरिक मंत्री चौधरी निसार अली खान ने कहा है कि इस मामले में हम अपने कानून के हिसाब से चलेंगे।

जियो टीवी ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय अदालत में इस बार पूरी तैयारी से जाएगा। अटॉर्नी जनरल औसफ अली खुद अपने देश का पक्ष रखेंगे। इससे पहले पाकिस्तानी वकील खावर कुरैशी ने अपने देश की ओर से पैरवी की थी।

दूसरी तरफ, चौधरी निसार अली खान ने कहा कि यह जासूसी का मामला है और इस सिलसिले में पाकिस्तान का कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि जाधव की गिरफ्तारी से हम पाकिस्तान में कई आतंकी घटनाओं को टालने में सफल रहे।

पाकिस्तानी मंत्री का यह बयान अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले के दो दिन बाद आया है, जिसमें कोर्ट ने जाधव की फांसी पर अंतरिम रोक लगाने को कहा था। औसफ अली ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का फैसला मानने के लिए बाध्य नहीं है। इस मामले में गलत बिंदुओं पर प्रचार करके मूल विषय से ध्यान हटाया जा रहा है। 

राजनयिक पहुंच का आदेश नहीं

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय अदालत ने कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच सुनिश्चित कराने का आदेश नहीं दिया है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आइसीजे ने सिर्फ अंतिम फैसला आने तक जाधव की फांसी पर रोक लगाने का आदेश दिया है। अजीज ने फिर कहा कि जाधव भारत का कोई आम नागरिक नहीं था, बल्कि वह नौसेना का अधिकारी था और उसने जासूसी मामलों में शामिल होने की बात खुद मानी है।

यह भी पढ़ेंः जाधव मामले में अभी ज्यादा खुश न हो सरकार : शिवसेना

यह भी पढ़ेंः तो इसलिए अमेरिका के खिलाफ नॉर्थ कोरिया में धधक रही है आग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।