यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाक ने परमाणु क्षमता वाले गौरी मिसाइल का परीक्षण किया
पाकिस्तान ने बुधवार को नए बैलेस्टिक मिसाइल गौरी का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल पारंपरिक हथियारों के साथ परमाणु अस्त्रों ...और पढ़ें

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने बुधवार को नए बैलेस्टिक मिसाइल गौरी का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल पारंपरिक हथियारों के साथ परमाणु अस्त्रों को भी ले जाने में सक्षम है। इसकी मारक क्षमता 1,300 किमी है और उसकी जद में भारत के कई शहर आते हैं।
परीक्षण सेना रणनीतिक बल कमान (एएसएफसी) के रणनीतिक मिसाइल समूह की ओर से किया गया। एक बयान में सेना ने कहा है कि इस परीक्षण का मकसद मिसाइल की परिचालन और तकनीक संबंधी तैयारी को परखना था। सेना के रणनीतिक योजना प्रभाग के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जुबैर महमूद हयात ने इस परीक्षण को लेकर पूरी तरह संतोष प्रकट किया है।
राष्ट्रपति ममनून हुसैन और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मिसाइल के सफल परीक्षण की सराहना करते हुए वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि बीते नौ मार्च को पाकिस्तान ने एक और बैलेस्टिक मिसाइल शाहीन-2 का सफल परीक्षण किया था।
