उत्तरी कोरिया के पास हो सकते हैं 21 परमाणु बम
उत्तर कोरिया के पास इस समय 21 या इससे ज्यादा परमाणु बम हो सकते हैं।
सियोल। उत्तर कोरिया के पास इस समय 21 या इससे ज्यादा परमाणु बम हो सकते हैं। यह आकलन है एक अमेरिकी थिंक टैंक का। इनमें से छह उसने पिछले 18 महीनों में बनाए हैं।
अमेरिकी संस्था- द इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्युरिटी के अनुसार परमाणु हथियार में इस्तेमाल होने वाला प्लूटोनियम और उच्च दर्जे का परिष्कृत यूरेनियम उत्तर कोरिया अपने योंगब्योन परमाणु संयंत्र में तैयार करता है।
ये भी पढ़ेंः ये है दुनिया के सबसे महंगे टायरों का सेट, दाम सुनेंगे तो होश उड़ जाएंगे
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख यूकिया अमानो के अनुसार संकेत मिले हैं कि उत्तर कोरिया ने योंगब्योन में प्लूटोनियम तैयार करने का कार्य फिर से शुरू कर दिया है।
ऐसा वह अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने के लिए कर रहा है। वैसे ऊर्जा एजेंसी की निगरानी से उत्तर कोरिया के संयंत्र बाहर हैं। सन 2009 में उसने एजेंसी के निरीक्षकों को देश से बाहर निकाल दिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।