'नाइजीरिया में अपह्रत 219 लड़कियों की कोई खबर नहीं'
नाइजीरिया के सेनाध्यक्ष ने कहा कि पूर्वोत्तर में आतंकवाद से लड़ रही सेना को 11 महीने पहले आतंकी गुट बोको हराम द्वारा अगवा की गई 200 से ज्यादा लड़कियों अब तक कोई पता नहीं चला है।
अबुजा। नाइजीरिया के सेनाध्यक्ष ने कहा कि पूर्वोत्तर में आतंकवाद से लड़ रही सेना को 11 महीने पहले आतंकी गुट बोको हराम द्वारा अगवा की गई 200 से ज्यादा लड़कियों अब तक कोई पता नहीं चला है।
सुरक्षा परिषद की बैठक में अगवा की गई 219 लड़कियों के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में सेनाध्यक्ष ले. जरनल केनेथ मिनिमा ने मंगलवार को कहा कि अब तक इस संबंध में कोई खबर नहीं है। हम आतंकियों से मुक्त कराए गए सभी इलाकों में अपह्रत लड़कियों के बारे में खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन बोको हराम के लड़ाके जिन इलाकों से खदेड़े जा रहे हैं वे अपने साथ उन्हें लेकर भाग रहे हैं।
मिनिमा ने कहा कि हम आशान्वित हैं कि चिबोक लड़कियों का जल्द पता लगा लिया जाएगा। गौर है कि अप्रैल 2014 में बोको हराम के अातंकियों ने कुल चिबोक से कुल 276 लड़कियों का अपहरण कर लिया था। लेकिन इनमें से 57 लड़कियों को कब्जे से छुड़ा लिया गया और शेष 219 अभी भी उनके कब्जे में हैं। इन घटना की दुनिया भर में निंदा की गई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।