नाइजीरिया में दस साल की 'मानव बम' ने ली 16 जानें
नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में हुए एक आत्मघाती हमले में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। इस हमले को एक दस साल की लड़की के शरीर पर विस्फोटक बांधकर अंजाम दिया गया।
मैदुगुरी। नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में हुए एक आत्मघाती हमले में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। इस हमले को एक दस साल की लड़की के शरीर पर विस्फोटक बांधकर अंजाम दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, करीब दस साल की एक लड़की के शरीर पर विस्फोटक बंधा देखा गया। बोर्नो प्रांत की राजधानी मैदुगुरी के व्यस्त बाजार में शनिवार दोपहर 12.15 बजे एक धमाका हुआ। यहां अक्सर इस्लामिक आतंकी समूह बोको हराम की ओर से धमाके किए जाते हैं। संयुक्त नागरिक टॉस्क फोर्स के सदस्य जकारिया मुहम्मद ने बताया कि धमाके में एक लड़की की मौत हो गई। इसके अलावा घटनास्थल पर 16 लोगों के शव मिले हैं।
उन्होंने बताया कि 27 घायलों को बोर्नो मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हमले की अभी तक किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन संदेह बोको हराम आतंकियों पर जताया जा रहा है। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर नाइजीरिया के बोर्नो, योबे व अदामावा प्रांत पिछले पांच साल से बोको हराम के आतंक से जूझ रहे हैं, जो इन इलाकों में खलीफा राज कायम करना चाहता है। विदेश मामलों की एक परिषद के आकलन के मुताबिक, पिछले साल हिंसा में दस हजार से अधिक लोग मारे गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।