Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाइजीरिया के कस्बे पर बोको हराम का कब्जा

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Sun, 09 Nov 2014 11:44 PM (IST)

    इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम ने नाइजर सीमा के निकट एक नाइजीरियाई कस्बे पर कब्जा कर लिया है। यहां पर तैनात 315 नाइजीरियाई सैनिक भाग गए हैं। लड़ाई में ...और पढ़ें

    Hero Image

    नियामे। इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम ने नाइजर सीमा के निकट एक नाइजीरियाई कस्बे पर कब्जा कर लिया है। यहां पर तैनात 315 नाइजीरियाई सैनिक भाग गए हैं। लड़ाई में दर्जनों लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाइजीरिया के निकट नाइजर कस्बे के दिफा में एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया, बुधवार और गुरुवार की लड़ाई के बाद आतंकियों ने नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी ब्रोनो राज्य में मालम फतोरी को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

    दिफा में एक अधिकारी ने बताया, बुधवार और गुरुवार रात नाइजीरियाई सेना के साथ हुई भीषण लड़ाई के बाद बोको हराम ने मालम फतोरी कस्बे पर कब्जा कर लिया है।

    पढ़ें: बोको हराम ने कराई अगवा लड़कियों की शादी

    बोको हराम के हमले में सत्रह की मौत