Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संदिग्ध बोको हराम आतंकियों के हमले में 17 की मौत

    By Rajesh NiranjanEdited By:
    Updated: Mon, 27 Oct 2014 12:01 PM (IST)

    नाइजीरिया के मध्य क्षेत्र स्थित पूर्वोत्तर बोर्नो राज्य में संदिग्ध बोको हराम के आतंकियों के हमले में कम से कम 17 लोग मारे गए और दर्जनों का अपहरण कर लिया गया। माफा जिले के स्थानीय प्रशासन प्रमुख अलहजी एसएम ने रविवार को बताया कि नाइजीरिया सरकार द्वारा युद्धविराम की घोषणा और पड़ोसी चाड में समूह के साथ चल रह

    मैदुगुरी। नाइजीरिया के मध्य क्षेत्र स्थित पूर्वोत्तर बोर्नो राज्य में संदिग्ध बोको हराम के आतंकियों के हमले में कम से कम 17 लोग मारे गए और दर्जनों का अपहरण कर लिया गया।

    माफा जिले के स्थानीय प्रशासन प्रमुख अलहजी एसएम ने रविवार को बताया कि नाइजीरिया सरकार द्वारा युद्धविराम की घोषणा और पड़ोसी चाड में समूह के साथ चल रही वार्ता के बावजूद बृहस्पतिवार को हुई यह मौतें संदिग्ध बोको हराम के हमलों की नवीनतम कड़ी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मारे गए सभी 17 लोगों को शुक्रवार को दफनाया गया। चाडियन और नाइजीरियन अधिकारियों के अनुसार हमला बोको हराम के असंतुष्ट गुट या डकैतों द्वारा किया गया हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों सरकारों के अधिकारियों के अनुसार इस्लामिक आतंकियों के साथ निर्णायक समझौते पर पहुंचने के बाद नाइजीरिया से अप्रैल में अपहृत 200 स्कूली छात्राओं के मामले का जल्द ही पटाक्षेप हो जाएगा। परंतु हत्याओं और अपहरण की घटनाओं से संघर्ष विराम के सफल होने पर संदेह पैदा होने लगा है।

    अलहजी के अनुसार पिछले दो दिनों में एक विशेष समुदाय के 30 युवकों का अपहरण किया गया है। इन सभी की उम्र 13 साल या उससे ऊपर है। विद्रोही 11 साल या उससे ऊपर की सभी लड़कियों का भी अपहरण कर रहे हैं। माफा निवासी एमए मुस्तफा ने पत्रकारों के समक्ष इन सभी हत्याओं की पुष्टि की।

    पढ़े: बोको हराम के कब्जे से जान बचाकर भागीं 60 लड़कियां

    कैमरून ने मारे सौ से ज्यादा बोको हराम लड़ाके