विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोको हराम के कब्जे से जान बचाकर कर भागीं 60 लड़कियां

By Edited By:
Published: Mon, 07 Jul 2014 10:36 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jul 2014 05:25 PM (IST)

आतंकी संगठन बोको हराम के कब्जे से 60 से अधिक लड़किया और महिलाएं जान बचाकर सुरक्षित निकल आई हैं। इस आतंकी संगठन ने पिछले

News Article Hero Image

माइदुगुड़ी [नाइजीरिया]। आतंकी संगठन बोको हराम के कब्जे से 60 से अधिक लड़किया और महिलाएं जान बचाकर सुरक्षित निकल आई हैं। इस आतंकी संगठन ने पिछले 83 दिनों से इन लड़कियों को अगवा कर बंधक बनाया हुआ था।

इस बारे में निगरानी समिति के एक स्थानीय सदस्य अब्बास गावा ने बताया कि हमें सूचना मिली है कि बोको हराम के कब्जे से निकल कर 63 लड़कियां अपने घर सुरक्षित पहुंच गई हैं। बताया गया है कि लड़कियां उस समय निकल भागी जब इस आतंकी संगठन के सदस्य अपने किसी अभियान पर गए थे। गावा ने कहा कि लड़कियों ने काफी बोल्ड कदम उठाया।

गत शुक्रवार को दांबोआ शहर में इस इस्लामी आतंकी संगठन के सदस्यों ने हमला किया था। इसके बाद सेना और आतंकियों के बीच संघर्ष में 50 आतंकी मारे गए थे।

गौरतलब है कि बोको हराम के आतंकियों ने 83 दिनों पहले इन लड़कियों को अगवा कर लिया था। अब भी काफी संख्या में लड़कियां उनके कब्जे में हैं। बोको हराम के इस कदम का पूरे विश्व में, खासकर महिला अधिकार से संबंधित संगठनों ने कड़ी निंदा की थी और इन्हें जल्द से जल्द मुक्त करने की मांग की थी।

पढ़ें: बोको हराम के खात्मे के लिए बहुराष्ट्रीय अभियान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।