विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोको हराम के खात्मे के लिए बहुराष्ट्रीय अभियान

By Edited By:
Published: Fri, 13 Jun 2014 07:48 PM (IST)

लंदन। पश्चिमी शक्तियों और अफ्रीकी देशों के बीच आतंकी समूह बोको हराम के विरुद्ध बहुराष्ट्रीय अभियान चलाने पर सहमति बन गई है। इस अभियान का उद्देश्य बोको हराम को खत्म करना व अपहृत नाइजीरियाई लड़कियों को मुक्त कराना है। नाइजीरिया की सुरक्षा स्थिति पर गुरुवार को लंदन में हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी। बैठक ि

News Article Hero Image

लंदन। पश्चिमी शक्तियों और अफ्रीकी देशों के बीच आतंकी समूह बोको हराम के विरुद्ध बहुराष्ट्रीय अभियान चलाने पर सहमति बन गई है। इस अभियान का उद्देश्य बोको हराम को खत्म करना व अपहृत नाइजीरियाई लड़कियों को मुक्त कराना है।

नाइजीरिया की सुरक्षा स्थिति पर गुरुवार को लंदन में हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी। बैठक ब्रिटिश विदेश सचिव विलियम हेग ने बुलाई थी और इसमें कैमरुन, चाड, नाइजर और नाइजीरिया के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। यूरोपीय संघ, फ्रांस, कनाडा, अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र और अफ्रीकी संघ के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए। मंत्रियों ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि नाइजीरिया और बाकी क्षेत्रों में असुरक्षा और आतंकियों से लड़ने के प्रति अपनी दृढ़ता को फिर दोहराते हैं।

हम बोको हराम और अन्य समूहों की करतूतों की निंदा करते हैं। बयान के अनुसार, नाइजीरिया, चाड, बेनिन, नाइजर और कैमरुन ने उपलब्ध सूचनाओं को इकट्ठा करने और बोको हराम को चारों ओर से घेरने के लिए स्थानीय स्तर पर संयुक्त खुफिया टीम बनाने की पुष्टि की है। वहीं ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस जरूरी तकनीकी सुविधाएं मुहैया कराएंगे।

नाइजीरिया में 2009 से हुए घातक हमलों के पीछे शरिया कानून को लागू करने की इच्छा रखने वाले आतंकी समूह बोको हराम का ही हाथ रहा है। आतंकी समूह ने अप्रैल में 200 से भी ज्यादा स्कूली लड़कियों को अगवा कर लिया था। लड़कियों को अब तक आतंकियों के चंगुल से नहीं निकाला जा सका है।

पढ़ें: बोको हराम ने तीस महिलाओं को किया अगवा

बोको हराम के चंगुल से छूटी चार छात्राएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।