विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोको हराम के चंगुल से छूटीं चार छात्राएं

By Edited By:
Published: Thu, 29 May 2014 08:40 AM (IST)Updated: Thu, 29 May 2014 06:03 PM (IST)

नाइजीरिया की चार छात्राएं आतंकी संगठन बोको हराम के चंगुल से बचकर निकलने में कामयाब हो गई हैं। नाइजीरिया सरकार ने भी इसकी पुष्टि की है। लेकिन, 21

News Article Hero Image

अबुजा। नाइजीरिया की चार छात्राएं आतंकी संगठन बोको हराम के चंगुल से बचकर निकलने में कामयाब हो गई हैं। नाइजीरिया सरकार ने भी इसकी पुष्टि की है। लेकिन, 219 छात्राएं अब भी इस संगठन के कब्जे में हैं, जिनका अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

शिक्षा आयुक्त मूसा इनुवा ने बुधवार को बताया कि अपहृत चार छात्राएं बोको हराम के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब रहीं। उन्होंने हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से इन्कार कर दिया। गत 14 अप्रैल को आतंकी परीक्षा दे रहीं माध्यमिक स्कूल की 276 छात्राओं को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे। इस घटना ने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा और इसकी काफी आलोचना भी हुई। एक दिन पहले रक्षा स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल एलेक्स बदेह ने दावा किया था कि सेना ने आतंकियों के उस ठिकाने का पता लगा लिया है जहां छात्राओं को रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर लड़कियों की जान खतरे में पड़ सकती है। पश्चिमी शिक्षा का विरोधी बोको हराम नाइजीरिया में इस्लामी कानून शरई लागू करने की मांग करता रहा है।

पढ़ें: नाइजीरिया की सेना ने अपहृत लड़कियों का पता लगाया