विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाइजीरिया की सेना ने अपहृत लड़कियों का पता लगाया

By Edited By:
Published: Tue, 27 May 2014 04:10 PM (IST)Updated: Tue, 27 May 2014 05:25 PM (IST)

नाइजीरिया की सेना ने बोको हराम द्वारा अपहृत लड़कियों का पता लगा लिया है लेकिन बल प्रयोग कर उन्हें मुक्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अबुजा। नाइजीरिया की सेना ने बोको हराम द्वारा अपहृत लड़कियों का पता लगा लिया है लेकिन बल प्रयोग कर उन्हें मुक्त कराने से सहम रही है क्योंकि इस प्रयास में उनकी हत्या की जा सकती है।

सेना की आलोचना कर रहे प्रदर्शनकारियों से सोमवार को एयर मार्शल एलेक्स बडेह ने कहा कि नाइजीरिया की सेना लड़कियों को बचा सकती है। लेकिन वापसी के नाम पर हम अपनी लड़कियों को मरवा नहीं सकते हैं। उन्होंने अबुजा स्थित रक्षा मंत्रालय मुख्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों से यह बात कही। हालंाकि पत्रकारों द्वारा लड़कियां के बारे में सवाल किए जाने पर बडेह ने विस्तृत जानकारी देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने भीड़ से पूछा, 'हम अपनी लड़कियों को वापस लाना चाहते हैं। हमारी सेना ऐसा कर सकती है लेकिन जहां उन्हें रखा गया है क्या हम वहां सेना लेकर जा सकते हैं? इसके जवाब में लोगों ने 'नहीं' कहा'। बडेह ने फिर पूछा, 'यदि हम सेना लेकर वहां जाते हैं तो क्या होगा?' प्रदर्शनकारियों ने जवाब में कहा, 'वे मारी जाएंगी।'

उल्लेखनीय है कि बोको हराम ने गत 14 अप्रैल को बोर्नो प्रांत के चिबोक में स्थित एक स्कूल पर धावा बोलकर 276 छात्राओं को अगवा कर लिया था। इनमें से कुछ उनके चंगुल से बचकर भाग निकलीं जबकि अभी भी 223 लड़कियां उसकी कैद में हैं। इसे लेकर नाइजीरिया में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी है जबकि उन्हें मुक्त कराने के प्रयास में अमेरिका सहित कई देश जुटे हुए हैं।

पढ़ें : बोको हराम के हमले में 24 गांववालों की मौत