Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोको हराम ने कराई अगवा लड़कियों की शादी

    By Rajesh NiranjanEdited By:
    Updated: Sun, 02 Nov 2014 09:51 AM (IST)

    नाइजीरिया में बोको हराम की चुनौती कम होने का कोई संकेत नहीं मिल रहा है। जहां एक ओर सरकार आतंकियों से समझौता होने और अगवा की गई स्कूली लड़कियों की रिहा ...और पढ़ें

    Hero Image

    लागोस। नाइजीरिया में बोको हराम की चुनौती कम होने का कोई संकेत नहीं मिल रहा है। जहां एक ओर सरकार आतंकियों से समझौता होने और अगवा की गई स्कूली लड़कियों की रिहाई का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर आतंकियों की ओर से ऐसी संभावना से पूरी तरह इन्कार किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोको हराम की ओर से कहा गया है कि अपहृत लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराकर उनकी शादी आतंकी लड़ाकों से कर दी गई है। गुट के प्रमुख अबुबकर शेकाऊ के नए वीडियो में इस बात का खुलासा किया गया। शुक्रवार को सामने आया वीडियो उन सभी दावों के विपरीत है, जिनमें कहा गया था कि आतंकियों से बात हो रही है। अगवा लड़कियों को जल्द रिहा करा लिया जाएगा। बोको हराम ने अप्रैल में बोर्नो राज्य के चिबोक शहर से 200 से ज्यादा लड़कियों को अगवा कर लिया था। आतंकी समूह के सदस्यों से अपहृत लड़कियों की शादी की बात ने उनकी रिहाई के प्रयासों पर सवाल खड़ा कर दिया है।

    वीडियो में शेकाऊ ने सरकार के साथ संघर्ष विराम की किसी संभावना से इन्कार किया है। पिछले महीने नाइजीरिया के रक्षा प्रमुख एलेक्स बादेह ने आतंकियों के साथ समझौते की घोषणा करते हुए ङ्क्षहसा के अंत और अपहृत लड़कियों की रिहाई का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि सेना और आतंकियों को संघर्ष विराम की शर्तों के पालन का निर्देश दिया गया है। हालांकि उनकी इस घोषणा के कुछ घंटों बाद आतंकियों ने क्षेत्र में हमला कर दिया था।

    पढ़े: बोको हराम ने किया कैमरून के डिप्टी पीएम की पत्नी का अपहरण

    बोको हराम के कब्जे से जान बचाकर कर भागीं 60 लड़कियां