बोकोहराम के डर से नाइजीरिया से भागे 11 हजार लोग
आतंकी संगठन बोकोहराम के डर से पिछले दस दिनों में 11 हजार नाइजीरियाई देश छोड़कर पड़ोसी मुल्क चाड की ओर भाग गए हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं व बच्चे हैं। आतंकी संगठन ने पिछले कुछ दिनों में देश के पूर्वोत्तर हिस्से में कई भयानक हमले किए हैं।
जेनेवा। आतंकी संगठन बोकोहराम के डर से पिछले दस दिनों में 11 हजार नाइजीरियाई देश छोड़कर पड़ोसी मुल्क चाड की ओर भाग गए हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं व बच्चे हैं। आतंकी संगठन ने पिछले कुछ दिनों में देश के पूर्वोत्तर हिस्से में कई भयानक हमले किए हैं।
गत तीन जनवरी को बोको हराम ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में स्थित बागा शहर में एक सैन्य ठिकाने पर कब्जा कर लिया था। बागा बहुराष्ट्रीय सेनाओं का मुख्यालय है। वहां नाइजर, नाइजीरिया, चाड व कैमरून की सैन्य टुकड़ियां तैनात हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार इस हमले के बाद से करीब 11,000 लोग भागकर पड़ोसी देश चाड पहुंचे हैं।
यूएनएचसीआर के प्रवक्ता विलियम स्पिंडलर ने बताया कि करीब दो हजार लोग चाड झील के द्वीप पर फंसे हैं। नाइजीरिया में जब से बोकोहराम ने हमले शुरू किए हैं, तब से 1,35,000 लोग देश का अशांत पूर्वोत्तर इलाका छोड़ चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।