Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोको हराम ने 16 गांव और शहर जलाए

    By Murari sharanEdited By:
    Updated: Fri, 09 Jan 2015 03:27 AM (IST)

    इस्लामी आतंकी गुट बोको हराम के सदस्यों ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में स्थित बागा शहर के पास एक प्रमुख सैन्य ठिकाने पर पिछले हफ्ते कब्जा करने के बाद से और उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। आतंकियों ने कम से कम 16 शहर और गांवों को उजाड़ डाला कर दिया

    मैदुगुरी (नाइजीरिया)। इस्लामी आतंकी गुट बोको हराम के सदस्यों ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में स्थित बागा शहर के पास एक प्रमुख सैन्य ठिकाने पर पिछले हफ्ते कब्जा करने के बाद से और उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। आतंकियों ने कम से कम 16 शहर और गांवों को उजाड़ डाला कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खबरों में कहा गया है कि बोर्नो राज्य के सुदूर उत्तरी इलाके में इन उत्पात से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। पिछले दो दिनों के अंदर दर्जनों लोगों की हत्या कर दी है और उनके घर जला डाले हैं। बागा के जिला प्रमुख अब्बा हसन ने टेलीफोन पर पत्रकारों को कहा कि कम से कम सौ लोग मारे गए हैं।

    दो स्थानीय नागरिकों ने बताया कि आतंकियों ने मंगलवार की शाम अंधाधुंध फायरिंग करते हुए इमारतों को जलाना शुरू कर दिया। बुधवार तक उन्होंने नागरिक ठिकानों पर छापे मारे। लोगों की रक्षा करने वाले सैनिक पहले ही भाग चुके हैं।

    कुकावा स्थानीय प्रशासन के प्रमुख मूसा बुकार ने कहा, बोको हराम ने सभी 16 शहरों और गांवों को जलाकर धराशायी कर दिया है। इनमें बागा, दोरोन बागा, मिले-4, मिले-3, काउएन कुरोज और बुंदुराम शामिल हैं। बागा निवासी और बोर्नो मछली व्यापारी संघ के प्रमुख अबुबकार गमांडी ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि सैकड़ों लोग जो भागे थे वे चाड झील के द्वीप पर फंसे हुए हैं।

    बागा बहुराष्ट्रीय सेनाओं का मुख्यालय है। वहां नाइजर, नाइजीरिया, चाड और कैमरून की सेनाएं थीं लेकिन मुख्य रूप से नाइजीरिया की सेना ही वहां रहती है। पिछले शनिवार को जब सैन्य वाहनों में सवार बोको हराम के लड़ाकों ने धावा बोला था तो वहां से नाइजीरियाई सैनिक भाग खड़े हुए थे।

    वर्ष 2013 में बागा तब सुर्खियों में आया था जब बहुराष्ट्रीय सेना और बोको हराम की लड़ाई में दर्जनों लोग मारे गए थे। बोको हराम ने पिछले साल अप्रैल में जिन 200 स्कूली छात्राओं का अपहरण किया था उनका भी अब तक कुछ पता नहीं चला है।

    राष्ट्रपति जोनाथन ने शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान

    राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन के लिए 14 फरवरी को होने जा रहे चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से अपना प्रचार अभियान शुरू किया। उन्हें विपक्ष के नेता और पूर्व सैन्य शासक मुहम्मद बुहारी चुनौती देने वाले हैं। बुहारी को सुरक्षा के मामले में सक्षम शासक के रूप में देखा जाता है। लागोस में हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए उनसे नाइजीरिया को आगे ले जाने के अपने लिए वोट मांगे।