Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाइजीरिया में बोको हराम ने दो हजार लोगों को मारा

    By Sanjay BhardwajEdited By:
    Updated: Sun, 11 Jan 2015 11:25 AM (IST)

    नाइजीरिया के बागा शहर में इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम के हमले के बाद सैकड़ों शव अब भी झाड़ियों में बिखरे पड़े हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस हमले को बोको हराम का अब तक सबसे भयानक हमला करार दिया है। इस मानवाधिकार संस्था ने दो हजार नागरिकों के मारे जाने

    अबुज। नाइजीरिया के बागा शहर में इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम के हमले के बाद सैकड़ों शव अब भी झाड़ियों में बिखरे पड़े हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस हमले को बोको हराम का अब तक सबसे भयानक हमला करार दिया है। इस मानवाधिकार संस्था ने दो हजार नागरिकों के मारे जाने की बात कही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया की खबरों में कहा गया है कि नाइजीरिया के बोनरे राज्य में चाड देश की सीमा के पास बुधवार को जो लड़ाई शुरू हुई थी वह शुक्रवार को भी जारी रही। बोको हराम के आतंकियों ने यहां के एक प्रमुख सैन्य ठिकाने पर तीन जनवरी को ही कब्जा कर लिया था।

    अलजजीरा ने सरकार के एक प्रवक्ता माइक ओमेरी के हवाले से कहा है कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों का शीघ्रता से जवाब दिया। आतंकियों के ठिकानों पर हवाई हमले भी किए गए। 20 हजार घर छोड़कर भागे एक अन्य अधिकारी के अनुसार, मारे जाने वाले लोगों में अधिकतर बूढ़े, बच्चे और महिलाएं हैं जो बागा में आतंकियों के ग्रेनेड और राइफलों से किए गए हमले के वक्त तेजी से भाग नहीं सके। करीब 20 हजार लोग घर छोड़कर भाग गए हैं।

    एमनेस्टी के लिए शोध कर रहे नाइजीरिया के डेनियल आइरे के अनुसार शहर को बर्बाद कर देने और अधिकांश घरों को ध्वस्त करने और दो हजार नागरिकों की हत्या कर देने की बात सही है तो बोको हराम का अब तक सबसे भयानक हमला है।

    10 साल की बच्ची ने किया धमाका, 19 मरे

    मैदुगुरी: नाइजीरिया के पूवरेबरी हिस्से में स्थित इस शहर के भीड़ भरे बाजार में शनिवार को 10 साल की एक बच्ची ने खुद को उड़ा लिया। इसमें 19 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। घटना के प्रत्यक्षदर्शी नागरिक अशिरु मुस्तफा ने बताया कि बच्ची ने यह विस्फोट तब किया जब बाजार में घुसने के पहले उसकी तलाशी ली जा रही थी। मेटल डिटेक्टर से यह संकेत मिला था कि उसके साथ कुछ है लेकिन जब तक उसे अलग किया जाता तब तक विस्फोट हो गया। हाल के दिनों में बच्चियों को फिदायीन के तौर पर इस्तेमाल की कई घटनाएं सामने आईं हैं।

    पढ़ें : कैमरून सेना ने बोको हराम के सौ आतंकी ढेर किए, दो सौ दबोचे

    पढ़ें : बोको हराम ने 16 गांव और शहर जलाए